टीवी मसाला

बीच शो 'कहीं तो होगा' को छोड़कर क्यों भाग गए थे राजीव खंडेलवाल, एकता कपूर के साथ हुए झगड़े पर किया खुलासा

Rajeev Khandelwal talk about Ekta Kapoor: टीवी के हैंडसम एक्टर राजीव खंडेलवाल को फैंस कहीं तो होगा से जानते हैं। उनका ये शो आज भी फैंस के जहन में बसा हुआ है। हालांकि राजीव ने शो को बीच में छोड़ दिया था। जिसका क्या कारण था हर कोई जानना चाहता था। हाल ही में राजीव ने इसपर खुलासा किया है।

Image

Image Source: Rajeev Khandelwal Instagram

Rajeev Khandelwal talk about Ekta Kapoor: टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल( Rajeev Khandelwal) को अपने शो 'कहीं तो होगा' से खास पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने बेहद कमाल का किरदार किया था जिसके लिए एक्टर को जमकर सरहाना मिली थी। हालांकि टीवी की दुनिया पर छाने के बाद राजीव ने अचानक से शो को छोड़ दिया था। उनके शो छोड़ने पर फैंस इतने नाराज हो गए थे कि उन्हें घमंडी तक का टैग दे दिया था। अब राजीव ने लंबे समय बाद इसपर चुप्पी तोड़ी, एक्टर ने निर्माता एकता कपूर और शो कहीं तो होगा के बारे में खुलासा किया। आइए आपको बताते हैं राजीव ने इस खास बातचीत में क्या बताया

स्क्रीन के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल( Rajeev Khandelwal) ने बताया कि शो "कहीं तो होगा" में अपने रोमांटिक किरदार की वजह से उन्हें टाइपकास्ट किया जा रहा था। उन्होंने कहा, जब मैंने शो छोड़ा, तो सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। लोगों ने मुझे इतना प्यार किया, और मुझे लगा कि मैं उन्हें क्वालिटी के मामले में कुछ नहीं दे पा रहा हूँ। इस किरदार के बाद, मैंने सुजल जैसा कोई किरदार नहीं चुना। मैं एक ऐसे रोमांटिक इंसान के रूप में नहीं जाना चाहता था जो हमेशा परेशान रहता हो। इसलिए मैंने "टाइम बम" नाम का एक सीरियल चुना।

एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के साथ अपने झगड़े के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, निर्माताओं के साथ मेरे बहुत झगड़े हुए, जब कोई शो अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो और आप उसे छोड़ देते हैं तो कोई भी खुश नहीं होता। जब मैं 'कहीं तो होगा' छोड़ रहा था, तो मैं शोभा कपूर आंटी के पास गय, उस समय, शो छोड़ने के लिए कहना यह माना जाता था कि अभिनेता अधिक पैसे चाहता है, जो मुझे भी ऑफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि वे मेरे पैसे बढ़ा देंगे, और मैंने कहा, इसे कम करें, लेकिन मुझे क्वालिटी दें। एक्टर ने बताया कि इसके बाद मुझे घमंडी का टैग दिया गया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article