टीवी मसाला

राहुल महाजन ने तीसरी पत्नी नताल्या संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे दिल में आज भी उसके लिए प्यार और इज्जत है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 04:10 PM IST

राहुल महाजन ने अपने तलाक की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने कहा कि उनका और नताल्या का तलाक जनवरी में हो गया था। उन्होंने अपने और नताल्या के रिश्ते टूटने का कारण नहीं बताया। राहुल ने कहा कि मेरे लिए ये किसी भूंकप से कम नहीं है। मुझे आज भी इसके झटके महसूस होते हैं।

Image

Rahul Mahajan and Natalya (credit pic: instagram)

बिग बॉस फेम राहुल महाजन (Rahul Mahajan) का अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक हो गया है। राहुल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने तलाक की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी में किसी भूंकप से कम नहीं है। मैं अभी भी ट्रॉमा में हूं। मेरे लिए बहुत ही मुश्किल समय है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए ये किसी ट्रॉमा से कम नहीं है। लेकिन जिंदगी में मूव ऑन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। नताल्या ने राहुल को जुलाई में छोड़ दिया था और जनवरी में दोनों का तलाक हो गया था।

राहुल ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि नताल्या इस वक्त कहां है। उन्होंने कहा कि मैं अपने नताल्या के बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं नहीं चाहता कि लोग एक तरफा कहानी जानकर मेरी एक्स वाइफ से नफरत करें। मेरे दिल में आज भी अपनी पत्नी के लिए इज्जत और प्यार है।

क्या बच्चे की वजह से राहुल और नताल्या का हुआ तलाक

खबरों के मुताबिक, राहुल चाहते थे कि उनके बेबी हो। लेकिन नताल्या इस बात के लिए राजी नहीं थी। इस वजह से दोनों का तलाक हो गया। राहुल ने इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। राहुल ने कहा कि मैं 48 साल का हूं और मैंने कभी भी बच्चे के लिए ट्राई नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे तीनों तलाक आपसी सहमती से हुए। मैंने अपनी किसी भी पत्नी क कोई एलमनी नहीं दी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article