टीवी मसाला

Shefali Jariwala की इच्छा पूरी करते हुए पराग त्यागी ने धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी, दिल पर हाथ रख की बप्पा की आरती

Parag Tyagi Fulfils Shefali Jariwala Wish Of Celebrating Ganesh Chaturthi: टीवी के मशहूर एक्टर पराग त्यागी अपनी मृत पत्नी शेफाली जरीवाला की हर एक इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने शेफाली जरीवाला की इच्छा पूरी करते हुए धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई और दिल पर हाथ रखकर आरती भी की।

Image

फोटो क्रेडिट- पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Parag Tyagi Fulfils Shefali Jariwala Wish Of Celebrating Ganesh Chaturthi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को इस दुनिया से गए हुए 2 महीने बीत चुके हैं। शेफाली जरीवाला का बीती 27 जून को निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन शेफाली जरीवाला के फैंस के साथ-साथ उनके पति पराग त्यागी उन्हें याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। पराग त्यागी ने न केवल शेफाली जरीवाला का बड़ा सा टैटू बनवाया, बल्कि घर में भी जगह-जगह शेफाली की तस्वीरें लगाईं। पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शेफाली जरीवाला का बेटियों व महिलाओं को पढ़ाने का सपना भी पूरा किया। वहीं अब पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की एक और इच्छा पूरी की है। उन्होंने शेफाली की गैर-मौजूदगी में अपने घर में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आए। पराग त्यागी वीडियो में गणपति बप्पा को घर में स्थापित करते दिखाई दिये। उन्होंने शेफाली जरीवाला की गैर-मौजूदगी में अपने टैटू पर हाथ रखकर बप्पा की आरती की, जिससे एक्ट्रेस इस दुनिया में न होते हुए भी उनके साथ ही रहीं। पराग त्यागी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "परी हमेशा से चाहती थी कि बप्पा का इस घर में आना और आशीर्वाद देना कभी न रुके। इस साल भी बप्पा हमारे घर आए और आपको ढेर सारा आशीर्वाद दिया मेरे बेबी। हमने सबने साथ में विसर्जन किया। हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहना माय लव। मां सुनीता जरीवाला ने खूब मेहनत की, तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार परी।"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की इच्छा पूरी करने के लिए एक फाउंडेशन की शुरुआत की, जिसमें वह बच्चियों की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ सकें। उन्होंने यू-ट्यूब चैनल शुरू किया, जिसका फंड बच्चियों की पढ़ाई और महिला सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article