टीवी मसाला

Naagin 7: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से निकलते ही जिया के हाथ लगा 'नागिन 7'? प्रियंका चाहर चौधरी का कटा पत्ता

Jiya Shankar Open Up To Cast In Naagin 7: एकता कपूर का धमाकेदार शो 'नागिन 7' जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो को लेकर खबर आ रही है कि 'नागिन 7' में जिया शंकर की एंट्री हो सकती है। इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

jiya shankar in naagin 7

Jiya Shankar Open Up To Cast In Naagin 7: डेली सोप की क्वीन एकता कपूर ने अपने अपकमिंग शो 'नागिन 7' का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन अभी तक शो के लिए लीड एक्ट्रेस नहीं मिल पाई है। जहां पहले खबर थी कि आयशा सिंह 'नागिन 7' (Naagin 7) में कदम रखेंगी तो वहीं बाद में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का नाम 'नागिन 7' के लिए सामने आया था। हालांकि दोनों ने ही बताया कि उन्हें अभी तक शो ऑफर नहीं हुआ है। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट जिया शंकर का नाम 'नागिन 7' के लिए चर्चा में है।

एकता कपूर के 'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर खबर है कि शो में जिया शंकर (Jiya Shankar) लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। शो को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच जिया शंकर से इस मामले पर सवाल भी किया गया। उन्होंने 'नागिन 7' से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा, "अरे नहीं नहीं। न ही मैं असल जिंदगी में कोई नागिन हूं और न ही मैं रील लाइफ में कोई नागिन बनूंगी। ऐसा कुछ भी नहीं है।" जिया शंकर से सवाल किया गया कि अगर उन्हें यह रोल ऑफर हुआ तो वह इसे करने के लिए तैयार होंगी या नहीं?

जिया शंकर ने 'नागिन 7' में काम करने के सवाल पर जवाब दिया, "अभी मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। तो इस बारे में कोई भी बात नहीं करेंगे।" बता दें कि जिया शंकर कलर्स के 'पिशाचिनी' में नजर आई थीं। वहीं 'नागिन 7' से नाम जुड़ते ही जिया शंकर के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। हालांकि उन्होंने शो में काम करने से साफ इंकार कर दिया।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article