टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे ने पिता के लिए रखी प्रार्थना सभा, बोलीं- आपको हमेशा याद करूंगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 14, 2023, 12:15 PM IST

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पिता के निधन से काफी टूट गई है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को अंतिम यात्रा में कांधा दिया था। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पिता की अंतिम की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी है।

Image

Ankita Lokhande (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस अंकिता (Ankita Lokhande) लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है। पिता के निधन से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीट रखा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा आप हमेशा याद आएंगे। एक्ट्रेस ने इसी के साथ प्रेयर मीट की जानकारी भी दी है। एक्ट्रेस अपने पापा के बेहद करीब थी। पिता की अंतिम यात्रा के दौरान अंकिता फूटफूट कर रोने लगी थी।

अंकिता ने पिता के लिए मलाड वेस्ट में शाम 4 से 6 बजे तक प्रेयर मीट रखा। एक्ट्रेस के पिता की अंतिम यात्रा में टीवी जगत के कई कलाकार शामिल हुए थे। एक्ट्रेस के पिता का निधन 68 साल की उम्र में हुआ।

अंकिता ने पिता के लिए रखी प्रेयर मीट

एक्ट्रेस के पिता का ओशिवारा क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार हुआ। एक्ट्रेस के पिता की अंतिम यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस के पिता लंबे समय से बीमार थे। एक्ट्रेस ने अपने पिता के लिए फादर्स डे पर स्पेशल नोट लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था, मेरे पापा ही मेरे पहले हीरो है। उन्होंने हमें हर मुश्किल से लड़ना सिखाया। उन्होंने मुझे पंख दिया ताकि मैं अपने जीवन में वो सब कर सकूं जो करना चाहती थी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article