Munawar Faruqui Daughter Name: बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने 1 मई 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इस बीच मुनव्वर फारूकी ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटा दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Munawar Faruqui के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, Bigg Boss 17 विनर ने लिखा 'घर में बरकत आई')

मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम (pic credit-instagram)
मुनव्वर फारूकी ने बताया बेटी का नाम
मुनव्वर फारूकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने 1 मई 2026 को अपनी बेटी का स्वागत किया। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। तभी से लोग उनकी बेटी की पहली झलक और नाम जानने के लिए काफी उत्साहित थे। अब महजबीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्हीं बेटी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उसका नाम जरूर बताया। मुनव्वर और महजबीन ने अपनी बेटी का नाम 'बरिराह मुनव्वर फारूकी' रखा है। महजबीन ने पोस्ट में बताया कि बरिराह नाम का मतलब पवित्रता, अच्छाई और नेक रास्ते की खूबसूरत पहचान होता है।
मुनव्वर फारूकी ने रखी थी पार्टी
बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी की वाइफ महजबीन कोटवाला ने अपनी बेटी के लिए दुआ करते हुए लिखा कि अल्लाह उसे मजबूत ईमान और खुशियों से भरी जिंदगी दे। तस्वीरों में मुनव्वर और महजबीन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटी का चेहरा बटरफ्लाई इमोजी से छिपाया हुआ था। खबरों के मुताबिक, बेटी के घर आने पर मुनव्वर और महजबीन ने मुंबई स्थित अपने घर में एक खास लेकिन निजी समारोह रखा था। मुनव्वर के बेटे मिखाइल और महजबीन की बड़ी बेटी भी अपनी छोटी बहन से मिलकर काफी खुश नजर आए थे। मुनव्वर फारूकी ने कई रियलिटी शोज में अपना जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में लॉकअप से लेकर बिग बॉस तक के नाम शामिल है।
