टीवी मसाला

Munawar Faruqui के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, Bigg Boss 17 विनर ने लिखा 'घर में बरकत आई'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2026, 08:37 AM IST

Munawar Faruqui Blessed with a baby: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद...

Image

मुनव्वर फारूकी घर हुआ बेटी की जन्म (Image Source: Munawar Faruqui Instagram )

Munawar Faruqui Blessed with a Baby: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में धमाल मचाने वाले मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपने शोज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। कभी मुनव्वर फारूकी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी उनकी लव लाइफ खबरों में आ जाती है। इन सब के बीच मुनव्वर फारूकी से जुड़ी एक दिल खुश करने वाली खबर सामने आई है। मुनव्वर फारूकी के घर एक प्यारे से बच्चे का जन्म हुआ है। मुनव्वर फारूकी पिता बन गए हैं। मुनव्वर फारूकी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। (ये भी पढ़ें:Munawar Faruqui शुरू करेंगे 37 दिनों की भयंकर ‘जेल जर्नी’, Samay Raina से है कोई तगड़ा कनेक्शन? जानें पूरा मामला)

मुनव्वर फारूकी के घर हुआ बेटी का जन्म

सोशल मीडिया स्टार मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह मुनव्वर फारूकी की एक सोशल मीडिया पोस्ट है। मुनव्वर फारूकी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके घर में एक प्यारी सी बेटी की जन्म हुआ है। मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन इन वायरल हो रही तस्वीरों में बच्ची को हाथ में लिए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इन तस्वीरों को मुनव्वर फारूकी ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मुनव्वर फारूकी ने लिखा 'घर में बरकत आई'। (ये भी पढ़ें:Top 7 TV Gossips: मुनव्वर ने शो रद्द होने पर तोड़ी चुप्पी, BB 12 के इस कंटेंट्स की 12 रिब्स में हुआ फ्रैक्चर)

स्टार्स और फैंस ने दी बधाई

मुनव्वर फारूकी के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें बधाई देते दिखाई दिए। मुनव्वर फारूकी की इस पोस्ट पर कोई दिल वाली इमोजी भेज रहा है, तो कोई तस्वीरों पर खूब प्यार लूटा रहा है।

Munawar Faruqui Blessed with a Baby

मुनव्वर फारूकी घर हुआ बेटी की जन्म (Image Source: Munawar Faruqui Instagram )

दूसरी पत्नी है महजबीन

'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी ने 26 मई 2024 को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से मुंबई में दूसरी शादी की। मुनव्वर फारूकी को अपनी पहली शादी से भी एक बेटा है। मुनव्वर फारूकी से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article