टीवी मसाला

Mouni Roy-Suraj Nambiar ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक, TV की नागिन को मिला पति से धोखा?

Mouni Roy-Suraj Nambiar Reportedly Divorced After 4 Years Of Marriage: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है।

Image

मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने लिया तलाक, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Mouni Roy-Suraj Nambiar Reportedly Divorced After 4 Years Of Marriage: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय लेकिन हाल ही में शादी के कारण चर्चा में आ गई हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, मौनी रॉय ने अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें व सूरज नांबियार के साथ सारी पोस्ट भी सोशल मीडिया से हटा दी हैं। इसके बाद से ही दोनों की शादी में अनबन की अटकलें तो लग ही रही थीं। वहीं अब बताया जा रहा है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद कथित रूप से तलाक ले लिया है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि मौनी रॉय को शादी में पति सूरज नांबियार से धोखा मिला है। यह भी पढ़ें: पहली नजर में सूरज नांबियार पर दिल हार गई थीं Mouni Roy, 3 साल की डेटिंग के बाद बसाया घर; अब मचा गृहस्थी में बवाल

मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने लिया तलाक

एबीपी न्यूज की रिपोर्टके मुताबिक, मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार का तलाक हो गया है। सास बहू साजिश के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मौनी रॉय को उनके पति सूरज नांबियार ने धोखा दिया, साथ ही उनके जरिए फेम पाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के सारे पैसे भी इस्तेमाल कर लिये। सूत्रों के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है और दोनों साथ में नहीं रहते हैं। हालांकि अभी तक मौनी या फिर सूरज नांबियार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें: गुड्डे-गुड़िया का खेल निकली इन सेलेब्स की शादी, चंद महीनों में एक-दूसरे से हुए अलग

mouni roy (2)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

2022 में की थी शादी

मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ-साथ दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस की तलाक की खबरों को और हवा मिलने लगी। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी, 2022 में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 2011 में दुबई में न्यू ईयर ईव पर पार्टी के दौरान हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article