टीवी मसाला

निकाह के बाद Mohsin Khan ने उठाया दुल्हन का घूंघट, तमन्ना को प्यार से लगाया गले; शेयर किया अनदेखा वीडियो

Mohsin Khan Shares Unseen Video Of Nikaah: टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में निकाह का अनदेखा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी तमन्ना पर प्यार लुटाते नजर आए।

Image

Mohsin Khan ने शेयर किया निकाह का अनदेखा वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mohsin Khan Shares Unseen Video Of Nikaah: टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक बनकर मोहसिन खान टीवी की दुनिया में छा गए थे। हालांकि इस शो के बाद मोहसिन खान ने टीवी के किसी भी शो में हाथ नहीं आजमाया। वहीं इन दिनों मोहसिन खान अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, मोहसिन खान ने अपनी लेडी लव तमन्ना संग निकाह किया है। उनके निकाह की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं अब मोहसिन खान ने निकाह से जुड़ा एक और अनदेखा वीडियो साझा किया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

मोहसिन खान (Mohsin Khan) और तमन्ना के निकाह के वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में तमन्ना और मोहसिन निकाहनामा पर सिग्नेचर करते दिखाई दिये। वहीं निकाह पूरा होने के बाद मोहसिन खान तमन्ना के पास आए। उन्होंने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाकर उसे गले लगाया। वीडियो में दोनों की खुशी देखने लायक रही। वीडियो में एक्टर ने ये भी दिखाया कि कैसे तमन्ना रिसेप्शन के लिए तैयार हुईं। मोहसिन खान ने तमन्ना संग इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "कबूल कबूल कबूल।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: Avinash Mishra बने खतरों के विनर, ट्रॉफी हासिल कर रूमर्ड GF ईशा सिंह को लगाया गले

    बता दें कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) और तमन्ना ने 3 अक्टूबर, 2026 को निकाह किया था। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। कुछ वक्त पहले ही मोहसिन खान ने अपनी और तमन्ना की सगाई की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसे देख लोगों ने उनपर खूब प्यार लुटाया था। मोहसिन खान ने सगाई की फोटोज के साथ-साथ अपनी प्रेम कहानी भी साझा की थी। उनके निकाह की तस्वीरें और वीडियोज देख फैंस के साथ-साथ टीवी सितारे भी उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article