टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: Avinash Mishra बने खतरों के विनर, ट्रॉफी हासिल कर रूमर्ड GF ईशा सिंह को लगाया गले

Khatron Ke Khiladi 15 Winner Avinash Mishra: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर का ऐलान हो गया है। अविनाश मिश्रा ने इस शो की ट्रॉफी को हासिल कर लिया है। पहले रनरअप ऋत्विक धनजानी रहे।

Image

khatron ke khiladi 15 winner avinash mishra (photo credit- instagram)

Khatron Ke Khiladi 15 Winner Avinash Mishra: टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) को अपना विनर मिल गया है। लंबे समय तक चले मुश्किल स्टंट और चैलेंजिंग टास्क को पार करके अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने इस शो की ट्रॉफी हासिल कर ली है। अविनाश ने ऋत्विक धनजानी को हराकर इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अविनाश मिश्रा को शो जीतने के बाद चममचाती हुई ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप की ट्रिप और एक कार मिली है। शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट को एक बाइक भी दी गई। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने की सीक्रेट वेडिंग, दुल्हन तमन्ना संग वायरल हुईं शादी की फोटोज

    विनर बन अविनाश मिश्रा ने की 10 साल की जर्नी याद

    शो की ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा काफी इमोशनल हो गए। इस मौके पर एक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। उन्होंने अपनी जर्नी साल 2016 में शुरू की थी और साल 2026 तक वह कई अवॉर्ड शो में गए हैं और नॉमिनेट भी हुए हैं, लेकिन उनके करियर की पहली ट्रॉफी खतरों के खिलाड़ी की है और ये उनके लिए सबसे अच्छी शुरुआत है। इस मौके पर अविनाश मिश्रा ने रोहित शेट्टी को गले लगाया और उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं, रोहित शेट्टी से ट्रॉफी लेने के बाद अविनाश मिश्रा ने सबसे पहले अपनी लेडी लव को याद किया, जो सेट पर ही मौजूद थी। अविनाश ने ईशा सिंह को भागकर गले लगाया। इस दौरान दोनों की हाइट हग साबित कर रहा था कि दोनों के बीच कितना प्यार है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: EXCL: ‘बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’, Mahhi Vij के कमेंट पर भड़कीं Isha Rikhi, एक्ट्रेस को बताया 'इमैच्योर'

      ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को दी जीत की बधाई

      ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया के जरिए जीत की बधाई भी है। ईशा ने अविनाश मिश्रा संग खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों के हाथ में शो की ट्रॉफी है। इस तस्वीर के साथ ईशा ने लिखा, 'शायद भगवान ने तुम्हारे लिए कुछ बड़ा प्लान कर रखा था। खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर। तुम पर गर्व है अविनाश।' इसके अलावा, ईशा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अविनाश और ईशा ट्रॉफी घर आने पर जीत की खुशियां मना रहे थे।
      khatron ke khiladi 15 winner avinash mishra and eisha singh

      khatron ke khiladi 15 winner avinash mishra and eisha singh (photo credit- instagram)

      कौन थे खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर

      बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के सीजन 15 काफी हिट रहा है। इस शो के टॉप 5 में अविनाश मिश्रा और ऋत्विक धनजानी के अलावा, फरहाना भट्ट, करण वाही और ओरी ने जगह बनाई थी और शो के मेकर्स की तरफ से विनर को ट्रॉफी के अलावा टॉप 3 में सभी खिलाड़ियों को एक-एक बाइक भी मिली है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article