टीवी मसाला

So cute.. राजकुमारी मोहिना कुमारी के बेटे आयांस ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 'ढोल' की धुन पर किया डांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:37 PM IST

Mohena Kumari Son Ayaansh: राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने अपने बेटे आयांश के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Mohena Kumari Singh and her son Ayaansh

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहिना कुमारी ने शेयर किया आयांश का प्यारा वीडियो।
  • मोहिना ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं।
  • मोहिना कुमारी एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

Mohena Kumari Son Ayaansh: टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) एक राजघराने से ताल्लुक रखने के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोहिना, रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना कुमारी सिंह अपने बेबी बॉय, आयांश सिंह रावत के साथ हर पल को खुल कर जीती हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर करती रहती हैं। इसी साल 15 अप्रैल, 2022 को मोहिना और उनके पति, सुयश रावत ने अपने बेटे आयांश को जन्म दिया था।

काफी क्यूट है मोहिना का बेटा आयांश

बता दें कि कुछ समय पहले ही 23 सितंबर, 2022 को मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे अयांश की पहली तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को देखने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स अयांश की क्यूटनेस के भी फैन हो गए हैं। मोहिना का बेटा आयांश अभी से ही राजघराने के ठाठ बाठ से रहता है और किसी राजकुमार की तरह नजर आता है।

ढोल की धुन पर थिरकते आयांश

हाल ही में मोहिना कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर आयांश का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आयांश अपनी माँ के साथ ढोल की धुम पर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में अयांश की स्माइल पर लोग फिदा हो रहे हैं।

वहीं कुछ दिनों पहले, मोहिना ने अयांश सिंह रावत के साथ एक और फोटो शेयर की थी जिसमें मां-बेटे इंडियन कपड़ों में नजर आ रहे थे। मोहिना ने गुलाबी रंग के दुपट्टे के साथ लाल रंग का लहंगा चोली पहना था। दूसरी ओर, उनके बेटा आयांश कान्हा जी के अवतार में नजर आ रहा था।

बता दें कि मोहिना कुमारी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से सुयश रावत से साल 2019 में शादी की थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article