Kajol Penned Down birthday wish on Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (shahrukh Khan) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बादशाह के जन्मदिन का इंतजार उनसे ज्यादा फैंस को रहता है। शाहरुख की शख्सियत ही ऐसी है कि हर कोई उनसे प्यार करता है। रोमांस के किंग शाहरुख का आज जन्मदिन है। वो आज 57 साल के हो गए हैं। एक्टर को जन्मदिन पर आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भला कैसे पीछे रह सकती थीं। एक्ट्रेस ने शाहरुख को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पंसद है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके और शाहरुख की ऑन स्क्रीन जोड़ी की कुछ तस्वीरें रील के रूप में शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बड़ी अंजलि को बड़े राहुल की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
यूजर्स बोले- क्या आपको अजय देवगन का डर नहीं
एक्ट्रेस ने कुछ- कुछ होता है की फोटो शेयर कर फैंस को इमोशनल कर दिया। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। काजोल का पोस्ट देखने के बाद कई फैंस को एक बार फिर कुछ कुछ होता के राहुल और अंजलि की याद आ गई। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि क्या आपको अजय देवगन से डर नहीं लगता है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
काजोल के अलावा प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने शेयर किया अपनी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
