Krushna Abhishek Falls At Sunita Ahuja Feet in Laughter Chefs 3: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में हर सप्ताह नए-नए मेहमान आते हैं जो शो में और जान डाल देते हैं। वहीं इस सप्ताह 'लाफ्टर शेफ्स 3' पर एक ऐसे मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिन्हें देख खुद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी भावुक हो गए। वो मेहमान कोई और नहीं बल्कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हैं। उन्हें देख कृष्णा अभिषेक सीधा उनके पैरों में गिर गए। वहीं कश्मीरा शाह भी दूसरी ओर सास के सामने सन्न रह गईं। यह भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी संग कृष्णा-कश्मीरा के मिलाप पर Arti Singh ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मुझे और खुशी होती अगर...
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि पूरी कास्ट मिलकर समर्थ जुरेल को बर्थडे पर जबरदस्त सरप्राइज देती है। पहले टीम समर्थ जुरेल को इग्नोर करती है और बाद में उनके साथ स्टंट करती है। वहीं कुकिंग बैटल के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के हंसी-मजाक का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 'लाफ्टर शेप्स 3' में आगे दिखाया गया कि कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अपनी मस्ती में चूर होते हैं, लेकिन तभी कोई पीछे से कृष्णा अभिषेक का नाम पुकारता है। जैसे ही शो का दरवाजा खुलता है, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह हैरान रह जाते हैं। यह भी पढ़ें: 'जो बात बंद कमरे में होनी थी वो...' मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
'लाफ्टर शेफ्स 3' में हुआ रीयूनियन
'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) में गोविंदा की पत्नी और अपनी मामी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को सामने देख कृष्णा अभिषेक भावुक हो जाते हैं और उनके पैरों में गिर जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कश्मीरा शाह भी सन्न रह जाती हैं। बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग के दौरान कृष्णा अभिषेक, सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह का रीयूनियन हुआ। परिवार को यूं साथ देख फैंस ने भी उनपर जमकर प्यार लुटाया। वहीं खुद सुनीता आहूजा ने भी कहा कि 14 साल का वनवास खत्म हो गया है। दरअसल, सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के बीच बीते 14 सालों से तनाव चल रहा था। लेकिन अब ये परिवार एक हो चुका है।
