टीवी मसाला

'जो बात बंद कमरे में होनी थी वो...' मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2026, 05:36 PM IST

Krushna Abhishek on Meeting With Sunita Ahuja: एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपनी मामी सुनीता अहुजा (Sunita Ahuja) से 10 साल पुराने झगड़े को लेकर पहली बार खुलकर बात की है।

Image

मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन (Image Source: Zoom)

Krushna Abhishek on Meeting With Sunita Ahuja: टीवी के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) इन दिनों अपनी टीवी शो के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में हैं। कृष्णा अभिषेक की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद अपडेट सामने आते रहते हैं। सबसे ज्यादा खबरें कृष्णा अभिषेक और गोविंदा (Govinda) के बीच हुए विवादों को लेकर सामने आती है। दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर बयान देते रहते हैं। इन सब के बीच कृष्णा अभिषेक का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। कृष्णा अभिषेक ने इस दौरान अपनी मामी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) से 10 साल पुराने झगड़े को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। (ये भी पढ़ें:कृष्णा अभिषेक का बयान सुनकर फिर भड़क जाएंगे गोविंदा!! कहा- ' उनकी सोच नेक्स्ट लेवल है')

कृष्णा अभिषेक ने की मामी से बात

एक्टर कृष्णा अभिषेक की एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कृष्णा अभिषेक का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Hindustan Times को दिए इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने कहा, “ये लाफ्टर शेफ के दौरान हमारा सबसे यादगार एपिसोड था। मुझे नहीं पता था। क्रिएटिव्स और चैनल ने इसे सीक्रेट रखा। मुझे नहीं पता था कि सुनीता जी आ रही हैं, कश्मीरा को भी नहीं पता था। भारती, जो शो की होस्ट हैं, उन्हें भी तब तक पता नहीं था जब तक ऐलान नहीं हो गया। ये सबके लिए शॉक था और बहुत इमोशनल पल था क्योंकि इतने लंबे समय बाद हम मामी से मिल रहे थे। कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा कि 'खासकर कश्मीरा के लिए क्योंकि पहले एक-दो बार मैंने मामी को इवेंट्स में देखा था लेकिन कश्मीरा तो 10 साल में उनसे टकराई भी नहीं। तो ये हमारे जीवन भर याद रहने वाला सबसे खास पल था। तो बहुत मजा आया।' (ये भी पढ़ें:गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक को माफ कर कहा 'अपना बच्चा', रिएक्शन देते हुए आरती सिंह ने भी बताया सच)

Krushna Abhishek on Meeting With Sunita Ahuja

मामी सुनीता आहूजा से मिलने पर Krushna Abhishek का रिएक्शन (Image Source: Zoom)

'जो बंद कमरे में होना था...'

गोविंदा और सुनीता के साथ बिताए बचपन के समय को याद करते हुए इमोशनल होते हुए कृष्णा ने कहा, 'सुनीता मामी ने मुझे बच्चे की तरह पाला है, बड़ा किया है, मैं उनके घर पर 8 साल रहा हूं। हमारी जॉइंट फैमिली थी। कल हमारी इतनी बातें हुईं, जो आइस ब्रेक हुई। जो बंद कमरे में होना था वो चैनल ने स्टेज पर कर दिया।'

क्या है गोविंदा-कृष्णा अभिषेक का विवाद

कृष्णा और गोविंदा के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब गोविंदा ने कृष्णा से नाराजगी जताई कि वो टेलीविजन पर उनके बारे में मजाक करते हैं। सुनीता ने भी कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बना ली। कई साल पहले कश्मीरा के ‘पैसे के लिए नाचने वालों’ वाले ट्वीट ने सुनीता को नाराज कर दिया था, जिन्हें लगा कि ये गोविंदा पर इशारा है। मामला तब और बढ़ गया, जब कृष्णा ने गोविंदा पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बच्चों को अस्पताल में देखने नहीं आए और गोविंदा ने अपने भांजे को 'झूठा' बताया, जिससे सार्वजनिक तौर पर विवाद खड़ा हो गया। 2024 में सुनीता ने कहा था कि वे कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में इसलिए नहीं आएंगी क्योंकि कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह वहां हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article