टीवी मसाला

गोविंदा की पत्नी संग कृष्णा-कश्मीरा के मिलाप पर Arti Singh ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मुझे और खुशी होती अगर...

Arti Singh open Up On Sunita Ahuja Reunion With Krushna-Kashmera: कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का सालों बाद मेल-मिलाप हो गया है। इस मामले पर अब आरती सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

आरती सिंह ने सुनीता आहूजा संग कृष्णा-कश्मीरा के रीयूनियन पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Arti Singh open Up On Sunita Ahuja Reunion With Krushna-Kashmera: टीवी के पॉपुलर कपल कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी मस्ती लोगों को खूब पसंद आती है। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का चंद दिनों पहले ही मामी सुनीता आहूजा के साथ भी रीयूनियन हुआ, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तीनों को साथ देख उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली। वहीं अब कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी के रीयूनियन पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। आरती सिंह ने तीनों के मेल-मिलाप पर खुशी जाहिर की। लेकिन उन्होंने अपने दिल की इच्छा भी जाहिर की। यह भी पढ़ें: गोविंदा की भांजी Arti Singh गोद लेंगी संतान, मुश्किल है प्रेग्नेंसी! पति से बोलीं- बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं...

    आरती सिंह ने दिया बयान

    आरती सिंह ने अपने चैट शो 'स्वीट गॉसिप' के प्रमोशन के दौरान अपनी मामी सुनीता आहूजा व भाई-भाभी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के रीयूनियन पर बयान दिया। उन्होंने कहा, "दो साल पहले माफी हो गई होती तो मामी मेरी शादी में आ जातीं, तो मुझे और ज्यादा खुशी होती। लेकिन कोई बात नहीं, अभी तो जिंदगी जश्न ही है, तो मामी आगे और कार्यक्रमों में आएंगी।" बता दें कि आरती सिंह की शादी में गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा ने शिरकत की थी। लेकिन सुनीता आहूजा और उनकी बेटी इस शादी से दूर रही थीं। यह भी पढ़ें: Govinda की भांजी आरती सिंह 13 साल की उम्र में नौकर की हवस का बनीं शिकार, एक्ट्रेस ने खौफनाक कदम उठाकर बचाई इज्जत

    krushna abhishek

    फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

      14 सालों बाद खत्म हुईं रिश्तों में दूरियां

      गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के बीच 14 सालों बाद रिश्ते दुरुस्त हो गए हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर खुद उन्होंने मीडिया के सामने कहा था, "14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।" बता दें कि एक वक्त ऐसा भी था जब सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को देखने तक से मना कर दिया था। लेकिन आज चीजें ठीक होने के बाद सुनीता उन्हें अपना बेटा और बहू बताती हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article