टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर जल्द लगाएंगी शो पर ताला, TRP में नैय्या डूबते ही किया फैसला?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Might Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर खबर आ रही है कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पर जल्द लगेगा ताला? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Might Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की ेक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि एकता कपूर का ये सीरियल पहले जहां टीआरपी में नंबर 1 पर रहता था तो वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) खिसककर पांचवे स्थान पर आ चुका है। शो की टीआरपी को इस कदर झटका लगा है कि दर्शक भी हैरान हैं। वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीरियल पर जल्द ही ताला लगने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी संग हैवानियत पर उतरा पार्थ, विरानी खानदान में आएगा फिर बड़ा तूफान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को लेकर पहले बताया जा रहा था कि सीरियल में 10 साल का लीप आने वाला है। इस लीप के बाद दो किरदार की मौत हो जाएगी, जिसमें पार्थ यानी सोहिल सिंह और रियांश यानी आकाशदीप सहगल शामिल हैं। लेकिन अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि मेकर्स शो में 10 साल का लीप नहीं लाएंगे, बल्कि वे जल्द ही इसे बंद करने वाले हैं। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही स्टार कास्ट या न ही एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul करोड़पति बॉयफ्रेंड संग जल्द रचाएंगी शादी, गुरुद्वारे में साथ टेका माथा

    'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2' पर जल्द लगेगा ताला?

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पर जल्द लगेगा ताला?

    बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को पहले भी सीमित एपिसोड के हिसाब से ही रिलीज किया गया था। एकता कपूर का कहना था कि वह सीरियल के कुछ ही एपिसोड रिलीज करेंगी, जिसके बाद शो को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन सीरियल को शुरू हुए एक साल पूरे होने वाले हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि मेकर्स इस शो को लेकर क्या फैसला करते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article