Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 23 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए एकता कपूर ने जबरदस्त दांव खेला है। शो में असली विलेन पार्थ निकला, जो अब तुलसी के परिवार में कोहराम मचाने के लिए तैयार है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बीते दिन आए एपिसोड में भी देखने को मिला कि पार्थ हैवान बनकर वैष्णवी के साथ जबरदस्ती करता है। वहीं जब वैष्णवी को उसका सच पता लग जाता है तो वो बदसलूकी पर उतर आता है। लेकिन शो में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।
आधीरात तक पार्थ का इंतजार करेगी। वहीं दूसरी ओर पार्थ रियो के साथ मिलकर क्लब जाएगा, जहां वो एक डीलर के साथ विरानी परिवार की पुश्तैनी हवेली बेचने की डील करेगा। इस दौरान पार्थ शराब और सिगरेट के नशे में चूर होगा।
तुलसी आंधी-तूफान के बीच अखंड ज्योत को बचाने के लिए बाहर आएगी। जैसे ही वो मुड़ेगी, उसकी नजर पार्थ पर पड़ेगी, जो लड़खड़ाकर चलेगा। पार्थ घर के दरवाजे पर ही अपनी जैकेट छोड़कर चला जाएगा। वहीं जब तुलसी उस जैकेट को देखेगी तो उसमें से उसे शराब की महक आएगी। ये देखकर तुलसी हैरान होगी।
अगली सुबह वैष्णवी की पहली रसोईं होती है, जिसपर वैष्णवी लापसी बनाती है। तुलसी किचन से बार-बार पार्थ को देख रही होती है। वो वैष्णवी से सवाल करती है कि पार्थ कल रात को कहां था। इसपर वैष्णवी बोलती है कि वो पूरे वक्त कमरे में ही था। लेकिन तुलसी वैष्णवी का चेहरा पढ़ लेती है।
वैष्णवी पार्थ से सवाल करेगी कि वो आधीरात को कहां था। इसपर पार्थ झूठ बोलेगा कि मैं तुम्हारे सामने ही था, तुम बस सपना देख रही थी इसलिए तुम्हें नजर नहीं आया। पार्थ वैष्णवी से कहेगा कि तुम इसलिए नाराज हो ना कि हमारी पहली रात थी तो हम साथ नहीं थे। पार्थ बोलेगा कि जो हमने कल रात नहीं किया, वो हम आज कर लेते हैं। पार्थ वैष्णवी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करेगा।
वैष्णवी पार्थ को दूर कर देगी, जिससे पार्थ गुस्से में घर से बाहर चला जाएगा। वैष्णवी पार्थ की कार का पीछा करते हुए एक क्लब पहुंचेगी। वो जैसे ही अंदर जाएगी, उसे नजर आएगा कि पार्थ शराब पी रहा है और लड़कियों से मिल रहा है। इतना ही नहीं, वो पार्थ को पुश्तैनी हवेली बेचते हुए भी सुन लेगी।
पार्थ जैसे ही घर आएगा, वैष्णवी उससे हवेली की डील के बारे में सवाल करेगी। इसपर पार्थ उसकी बेज्जती करना शुरू कर देगा। वो वैष्णवी से कहेगा कि तू अपने आप को समझती क्या है। एक अमेरिका रिटर्न लड़के ने तुझसे शादी की, यही तेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। तुझ जैसी बहनजी को तो मैं घर पर नौकर भी नहीं रखता। तू किसे बताएगी, मां को जो तुझपर यकीन नहीं करेंगी। बा को बोलेगी, जो अपने पोते के आगे तेरी सुनेंगी क्या?
पार्थ वैष्णवी की बेज्जती करते नहीं थकेगा। वो कहेगा कि तुझ जैसी लड़की पर यकीन कौन करेगा, जिसने एक दिन में दो लड़के बदले। पहले रियो और फिर पार्थ। पार्थ की बातें सुनकर वैष्णवी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।