Kumkum Bhagya Ranbir Aka Krishna Kaul Reveals His Family Situation In Jammu: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू और पश्चिमी सीमा के पास कई सैन्य स्टेशनों को अपना निशाना बनाया। जम्मू के कई क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिससे आम लोगों को काफी क्षति पहुंचीं। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जम्मू पर हुए हमले में 'कुमकुम भाग्य' एक्टर कृष्णा कौल का परिवार भी वहां फंसा हुआ है। कृष्णा कौल (Krishna Kaul) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर परिवार की स्थिति बयां की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने अपने कानों से जम्मू में हुए धमाकों की आवाज सुनी है।
कृष्णा कौल (Krishna Kaul) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में परिवार की स्थिति बताई। हालांकि इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना का भी आभार जताया। कृष्णा कौल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "जम्मू में मौजूद अपने परिवार से बात की, वे अपने कमरे से धमाकों की आवाज सुन सकते हैं। ब्लैक आउट होते हुए भी अपने घरों की खिड़की से ड्रोन्स देख सकते हैं। लेकिन एक बार भी वे डरे नहीं, क्योंकि उन्हें मोदी जी और हमारे डिफेंस सिस्टम पर पूरा भरोसा है। मुझे खुशी है कि हम इस युद्ध में सही तरफ हैं। भारतीय सशस्त्र बलों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

जम्मू में है कृष्णा कौल का परिवार
बता दें कि कृष्णा कौल (Krishna Kaul) के अलावा टीवी एक्टर अली गोनी का परिवार भी जम्मू में है। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर बताई थी कि उनका परिवार जम्मू पर हुए हमले से सहमा हुआ है। वहीं वह भी अपने परिवार की चिंता में डूबे हैं, लेकिन इस वक्त भारत से बाहर फंसे हुए हैं। इनके अलावा सोशल मीडिया पर्सनालिटी समय रैना का परिवार भी जम्मू में मौजूद है।
