Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Body Shaming: सलमान खािन के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। शो में सदस्यों के बीच तकरार भी भरपूर मात्रा में दिखाई देती है। कुछ दिनों पहले माही विज ने आम्रपाली दुबे को 'फुटबॉल' कहा था, जिसपर एक्ट्रेस निशाने पर आ गई थीं। वहीं बीते बुधवार को आम्रपाली दुबे संग हुई बहस में गुल्लू ने भी भोजपुरी एक्ट्रेस के वजन पर तंज कसा। उन्होंने आम्रपाली दुबे और लव गिल की जोड़ी को 'मोटू-पतलू' की जोड़ी कहा। इस बात पर अब आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टागराम पर स्टोरी साझा कर गुल्लू और माही विज को आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घरवालों का निशाना बनीं माही विज तो सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, बोलीं- मैं भी वहां थी और...
आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे ने एक्ट्रेस की बॉडी शेमिंग पर लिखा, "माही और गुल्लू के लिए आम्रपाली की बॉडी शेमिंग करना और इसी के साथ चले जाना इतना आसान क्यों है? बॉडी शेमिंग कभी भी सही नहीं है। एक इंसान का शरीर कभी भी सबजेक्ट नहीं बनना चाहिए, खासकर तब जब शरीर का काम खुद के लिए बोलता है। ये मायने नहीं रखता कि आम्रपाली का क्या शेप और साइज है, वो हमेशा से इंडस्ट्री में हिट रही है, अपने टैलेंट और परफॉर्मेंस के साथ लोगों का दिल जीत रही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, मिले सबसे कम वोट; अब होंगे घर से बेघर?

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बहन
आम्रपाली दुबे की बहन आंचल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "बॉडी शेमिंग कभी भी उपलब्धि नहीं रही है। अगर लड़ना है तो गरिमा के साथ लड़ो ना। जब आम्रपाली के खिलाफ कुछ प्वॉइंट नहीं मिला तो ये कमेंट शुरू कर दिये? आपके शरीर का काम ही असली मायने रखता है। और आम्रपाली का काम किसी भी निजी टिप्पणी से ज्यादा बोलता है। मैं और मेरा परिवार मेरी बहन पर हमेशा से गर्व महसूस करता है और करता रहेगा।"
आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे के अलावा खुद एक्ट्रेस की टीम ने भी बॉडी शेमिंग पर करारा वार किया। आम्रपाली दुबे की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "छोटा भीम, इंदुमति और चुटकी के बारे में वीकेंड का वार पर बात हुई थी। जबकि वो बॉडी शेमिंग था भी नहीं। तो क्या अब मोटू पतलू पर भी बात होगी? जो साफ तौर पर बॉडीशेमिंग है और बार-बार हो रही है।"
