बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 BO Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म ने 8वें दिन गाड़े झंडे, 300 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

Image

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म हुई 300 करोड़ पार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से सिनेमा की दुनिया में धमाल मचाया हुआ है। अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट मूवीज दे चुके हैं। उनकी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के तो लोग दीवाने हैं। दृश्यम के पहले और दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया ही था, वहीं अब 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) भी सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कमाल का कलेक्शन किया है। वहीं अब फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसे देख कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म की रफ्तार यूं ही थमने वाली नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana में कैकेयी-मंथरा बनकर छाईं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा, नए पोस्टर में दिखी भगवान राम के वनवास की झलक

    अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को 8वें दिन करीब 14,583 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में फिल्म ने कुल 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे 'दृश्यम 3' की कुल ग्रॉस कमाई जहां 312 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर मूवी का नेट कलेक्शन 260 करोड़ रुपये है। विदेशों में अजय देवगन की मूवी ने 8वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे मूवी की विदेशों में कमाई का आंकड़ा 95 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि वैश्विक स्तर पर 'दृश्यम 3' ने कुल 407 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Case: गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

      मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की कमाई में बीते गुरुवार के मुकाबले बढ़त ही देखने को मिली है। फिल्म ने सातवें दिन के मुकाबले 8वें दिन करीब 11.5 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ने 62 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन की ये मूवी कहां तक अपनी राह तय कर पाती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article