बॉलीवुड

'भारत लोकतंत्र है, कॉलोनी नहीं'- Kamal Haasan का एलन मस्क को करारा जवाब, सपोर्ट में आईं Kangana Ranaut

Kamal Haasan Epic Reply To Elon Musk: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के ट्वीट पर अब कमल हासन का गुस्सा भड़का है। उन्होंने एलन मस्क को करारा जवाब दिया है, जिसमें कंगना रनौत ने भी उनका समर्थन किया है।

Image

Kamal Haasan ने दिया एलन मस्क को करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kamal Haasan Epic Reply To Elon Musk: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्टारलिंक के लाइसेंस को लेकर सवाल उठाया था। साथ ही ये भी पूछा था कि क्या भारत के असली बॉस अंबानी हैं? एलन मस्क के इस ट्वीट पर अब राज्यसभा सांसद और मशहूर एक्टर कमल हासन ने करारा जवाब दिया है। कमल हासन ने एलन मस्क को आड़े हाथों लेते हुआ कहा कि भारतीय अपना भविष्य खुद तय कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत एक लोकतंत्र है, कोई कॉलोनी नहीं। कमल हासन के इस जवाब पर भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी समर्थन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ये सच में मरा भी है...'- Nana Patekar पर फिर तनुश्री दत्ता का विवादित बयान, बोलीं- मेरी जिंदगी नर्क बना दी

    कमल हासन (Kamal Haasan) ने एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "किसी भी अरबपति को किसी देश की नीतियां तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए, चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में भारतीय और विदेशी, दोनों कंपनियों का स्वागत होना चाहिए। सरकार को उन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना चाहिए, जो दूर-दराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका उपलब्ध करा सकें। भारत जैसे देश में, जहां बड़ी आबादी की प्रति व्यक्ति आय कम है, वहां सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत भी आम लोगों की पहुंच में होनी चाहिए। अगर इंटरनेट का मासिक सब्सक्रिप्शन और कनेक्शन लगाने के लिए जरूरी उपकरण महंगे होंगे, तो आम परिवार इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इंटरनेट का उद्देश्य डिजिटल सुविधाओं से दूर लोगों को जोड़ना होना चाहिए, न कि उनके और बाकी लोगों के बीच एक नई खाई पैदा करना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'अभिजीत दिपके के बहकावे में...' Manoj Muntashir ने बच्चों को दी ये नसीहत

      कमल हासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर कही बात

      कमल हासन ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। एक्टर ने लिखा, "भारत के लिए टेलीकॉम नेटवर्क और स्पेक्ट्रम सिर्फ कारोबार का हिस्सा नहीं, बल्कि देश के महत्वपूर्ण रणनीतिक संसाधन हैं। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े नियमों और शर्तों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

      हर देश नीतियां अपने हितों को ध्यान में रखकर बनाता है। ऐसे में पश्चिमी देशों को दूसरों को खुले बाजार की सीख देने से पहले अपनी नीतियों पर भी ध्यान देना चाहिए।" कमल हासन ने अमेरिका द्वारा लगाई गई टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा, "अमेरिका ने अपने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसी तरह भारत भी अपने घरेलू निर्माताओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत और अमेरिका, दोनों ने ही चीनी कंपनी हुआवेई (Huawei) पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। ऐसे में किसी देश से निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की मांग करना और अपने हितों के मुताबिक अलग नियम अपनाना दोहरे मापदंड को दर्शाता है।"

      कमल हासन ने दिया भारत में लोकतंत्र का हवाला

      कमल हासन ने ट्वीट में आगे लिखा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोग अपनी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कमियों पर सवाल उठा सकते हैं। देश की समस्याओं पर चर्चा करना और उन्हें दूर करने की मांग करना लोकतंत्र का हिस्सा है।" उन्होंने ट्वीट में भारतनेट का भी उदाहरण दिया। कमल हासन ने आगे लिखा, "भारत एक लोकतंत्र है, कोई कॉलोनी नहीं। हम दुनिया का स्वागत करते हैं, लेकिन हम भारतीय लोग अपना भविष्य खुद तय करेंगे, न कि पश्चिमी देशों से आए लोग, उनकी दोहरी मानसिकता और कोई अरबपति, भारतीय हो या अमेरिकी।"

      सपोर्ट में आईं कंगना रनौत

      कमल हासन के ट्वीट का कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी समर्थन किया। उन्होंने कमल हासन के ट्वीट पर जवाब देते हुए एलन मस्क को आड़े हाथों लिया और लिखा, "आउच! दर्द तो हुआ होगा एलन मस्क। किसी भी अरबपति को राष्ट्र की नीति नहीं चलानी चाहिए, चाहे भारतीय हो या अमेरिकी। सही कहा गया और बेहतरीन व्याख्या की गई। तेज, प्वॉइंट पर और व्यंग्य के साथ।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article