जम्मू और कश्मीर की खूबसूरत वादियों में जन्मे ये TV स्टार्स, फेम मिलने के बाद भी नहीं छूटा मातृभूमि का मोह

These TV Stars Belongs From Jammu And Kashmir: टीवी के कई स्टार्स ऐसे हैं जो जम्मू और कश्मीर से नाता रखते हैं। जन्मभूमि पर हुए हमले को देख उनका दिल बुरी तरह से टूट गया है। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर शहीर शेख और अली गोनी तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 10 2025, 13:36 IST
जम्मू और कश्मीर से नाता रखते हैं टीवी के ये स्टार्सImage Credit : Instagram01 / 10

जम्मू और कश्मीर से नाता रखते हैं टीवी के ये स्टार्स

These TV Stars Belongs From Jammu And Kashmir: टीवी की दुनिया पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर लोगों ने अपनी धाक जमाई है। कोई उत्तर प्रदेश और बिहार का रहने वाला है तो किसी ने राजस्थान के छोटे से गांव से आकर टीवी पर राज किया है। वहीं आज हम आपको उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जो जम्मू और कश्मीर के रहने वाले हैं। मुंबई में धाक जमाने के बाद भी उन्होंने जम्मू और कश्मीर से अपना दामन नहीं खींचा है। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर शहीर शेख तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

आसिम रियाज (Asim Riaz)Image Credit : Instagram02 / 10

आसिम रियाज (Asim Riaz)

आसिम रियाज असल जिंदगी में जम्मू के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी जम्मू में रहता है। जम्मू पर हुए हमले के कारण आसिम रियाज ने अपने अपकमिंग गाने की रिलीज डेट तक टाल दी।

तसनीम शेख (Tassnim Sheikh)Image Credit : Instagram03 / 10

तसनीम शेख (Tassnim Sheikh)

'अनुपमा' की राखी दवे यानी तसनीम शेख भी जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं। हालांकि बेहद कम उम्र में ही तसनीम शेख परिवार के साथ मुंबई आ गई थीं।

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)Image Credit : Instagram04 / 10

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)

टीवी एक्टर शहीर शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। वह इस वक्त भले ही मुंबई में राज कर रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में शहीर शेख जम्मू और कश्मीर के डोडा के रहने वाले हैं।

हिना खान (Hina Khan)Image Credit : Instagram05 / 10

हिना खान (Hina Khan)

टीवी एक्ट्रेस हिना खान जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जन्मी हैं। हिना खान भले ही परिवार संग मुंबई में रहती हैं, लेकिन वह अपने कश्मीरी मूल्यों को नहीं भूली हैं। पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद हिना खान का दिल बुरी तरह टूट गया था।

मोहित रैना (Mohit Raina)Image Credit : Instagram06 / 10

मोहित रैना (Mohit Raina)

टीवी एक्टर मोहित रैना भी जम्मू के रहने वाले हैं। मोहित रैना ने जम्मू में रहते हुए ही अपनी पढ़ाई भी पूरी की। लेकिन मॉडलिंग करियर की खातिर मोहित रैना ने मुंबई आकर बसने का फैसला किया।

माहिरा शर्मा (Mahira शर्मा)Image Credit : Instagram07 / 10

माहिरा शर्मा (Mahira शर्मा)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा भी जम्मू और कश्मीर में जन्मी हैं। माहिरा शर्मा ने 'नागिन 3' और 'बिग बॉस 13' से खूब लाइमलाइट बटोरी है। वह इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा रही हैं।

अली गोनी (Aly Goni)Image Credit : Instagram08 / 10

अली गोनी (Aly Goni)

टीवी एक्टर अली गोनी का जन्म भी जम्मू में हुआ है। उनका परिवार आज भी जम्मू में रहता है। अली गोनी ने बीते दिन पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह भारत से बाहर फंसे हुए हैं और उनकी रातों की नींद उड़ गई है। क्योंकि उनका परिवार जम्मू पर हो रहे हमले से सहम गया है।

अबरार काजी (Abrar Qazi)Image Credit : Instagram09 / 10

अबरार काजी (Abrar Qazi)

'ये है चाहतें' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने वाले अबरार काजी भी जम्मू और कश्मीर के रहने वाले हैं। वह जल्द ही सीरियल 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' में नजर आएंगे।

कृष्णा कौल (Krishna Kaul)Image Credit : Instagram10 / 10

कृष्णा कौल (Krishna Kaul)

'कुमकुम भाग्य' एक्टर कृष्णा कौल भी जम्मू और कश्मीर के रहने वाले हैं। कृष्णा कौल ने बताया कि उनका परिवार जम्मू में है और वह हमले से सहम गए हैं। उनके परिवार ने आसमान में ड्रोन्स देखे, साथ ही ब्लास्ट की भी आवाजें सुनीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!