गर्मी में जब हमारा मन करता है ठंडे पानी से नहाने का, तो क्या चिड़ियों का मन नहीं करता होगा? करता है, बिल्कुल करता है। ऐसा ही एक बहुत ही प्यारा और क्यूट वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ नन्हीं चिड़ियां गर्मी से बचने के लिए जुगाड़ से शॉवर ले रही हैं। वीडियो इतना प्यारा है कि एक बार देखोगे तो बार-बार देखने का मन करेगा।
लीक करते पाइप से निकल रहे पानी में मस्ती करती दिखीं गौरैया
वीडियो (Video) में एक दीवार के किनारे एक पाइप लगा हुआ है। उस पाइप में लीकेज है। उस लीकेज से पानी की पतली धार नीचे गिर रही है। उसी पानी के नीचे 3-4 छोटी-छोटी चिड़ियां बैठी हैं। गौरैया जैसी दिखने वाली ये चिड़ियां उस पानी में मस्ती कर रही हैं। जहां कोई चिड़िया अपने पंख फैलाकर नहाते दिख रही है, तो कोई अपनी चोंच से पानी पी रही है। वहीं, कोई अपने शरीर को पानी में भिगोकर ठंडक का पूरा मजा ले रही है। उन्हे देख ऐसा लग रहा है जैसे कि वो किसी फाइव स्टार होटल के शॉवर के नीचे नहा रही हों। वो भी बिना किसी पैसे के, बिल्कुल फ्री वाला शॉवर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस जगह पर कोई एक-दो चिड़िया नहीं बल्कि उनका पूरा झुंड ही शॉवर का फुल मजा ले रहा है। उनकी ये चिल करती हुई मस्ती देखकर सच में दिल खुश हो जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
गर्मी में चिड़ियों को भी लगता है AC का मजा
हम इंसान तो गर्मी लगते ही AC, कूलर, पंखा चला लेते हैं। फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, पर इन नन्हे परिंदों का क्या? इन्हें तो कोई AC नहीं देता इसलिए ये भी गर्मी से बचने के लिए ऐसे ही जुगाड़ ढूंढती हैं। कहीं पानी मिल जाए, तो वहीं नहा लेती हैं।
वीडियो देख लोग बोले - कितनी क्यूट हैं
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया। अब तक लाखों लोगों ने इसे देखा और लाइक किया है। वहीं, हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। जबकि तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं - जैसे किसी ने लिखा, "वाह, कितनी क्यूट हैं ये चिड़ियां।" तो किसी ने लिखा कि, "इनका भी अपना वॉटर पार्क है।" एक यूजर ने लिखा, "फ्री का शॉवर, फुल मस्ती।" दूसरे ने लिखा, "इंसानों से ज्यादा समझदार हैं ये चिड़ियां, लाइन में आकर नहा रही हैं।" तीसरे ने लिखा, "सच में, इन चिड़ियों की ये मासूमियत देखकर दिन भर की थकान दूर हो गई।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
