टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: एकता कपूर के शो पर 11 साल बाद लगेगा ताला, टीआरपी में भट्टा बैठते ही चैनल ने चलाई कैंची!

Ekta Kapoor Longest Running Show Kumkum Bhagya Going Off Air: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन हाल ही में एकता कपूर के एक शो 'कुमकुम भाग्य' पर गाज गिर गई है। शो के जल्द ही बंद होने की खबर सामने आ रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम/सोनी लिव

Ekta Kapoor Longest Running Show Kumkum Bhagya Going Off Air: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। एकता कपूर ने टीवी की दुनिया को कई हिट शोज दिये हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस लिस्ट में एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य' भी शामिल है, जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। इस शो ने अपने हर सीजन के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जहां शुरुआत में प्रज्ञा और अभिषेक की जोड़ी को पसंद किया गया तो वहीं इसके बाद प्राची-रणबीर, आरके और पूर्वी की जोड़ी सबके दिलों पर छाई। वहीं अब प्रणाली राठौड़ और नमिक पॉल की केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है। लेकिन हाल ही में एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) को लेकर कहा जा रहा है कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल जल्द ही 'कुमकुम भाग्य' पर कैंची चला सकता है। बताया जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर को रिलीज होगा। चैनल ने एकता कपूर को दो ऑप्शन दिये थे, जिसमें उन्हें या तो शो बंद करना था या फिर इसे 7 बजे के स्लॉट पर शिफ्ट करना था। लेकिन एकता कपूर ने इसे बंद करने का फैसला किया। बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी बीते कुछ वक्त से काफी खराब चल रही है। शो की रेटिंग बीते तीन सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा गिर गई है।

'कुमकुम भाग्य' के बंद होने की खबर पर दर्शकों ने दिया ये रिएक्शन

टीवी के धमाकेदार शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के बंद होने की खबर पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लेकिन ऐसा क्यों?" दूसरे यूजर ने लिखा, "चैनल से 1.3 टीआरपी भी हजम नहीं हो रही है।" तीसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "सारा पैसा 'क्योंकि...' पर खर्च हो रहा है, इसलिए बाकी शोज तो बंद करना ही पड़ेगा। अभी इसके बाद 'परिणीति' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' को भी बंद करेंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article