टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो के लिए कंफर्म हुई 'कुमकुम भाग्य' की ये हसीना! खुलासा करते हुए बोलीं- बात चल रही है

Bigg Boss 19 This Kumkum Bhagya Actress Approached For Show: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की एंट्री होने वाली है। शो के लिए अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब लिस्ट में 'कुमकुम भाग्य' की चर्चित हसीना का भी नाम जुड़ा है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, जीटीवी इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 This Kumkum Bhagya Actress Approached For Show: कलर्स का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 19 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। शो की थीम इस बार राजनीति होने वाली है, जिसमें घरवालों के हाथ में 'बिग बॉस 19' की सरकार होगी। कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन से लेकर घर का नेता चुनने तक में बाकी कंटेस्टेंट्स का बहुत बड़ा रोल होगा। अभी तक 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में 'कुमकुम भाग्य' की चर्चित हसीना का नाम भी जुड़ा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर है कि 'कुमकुम भाग्य' और 'तेरी मेरी डोरियां' फेम रूपम शर्मा (Roopam Sharma) को शो के लिए अप्रोच किया गया है। सलमान खान के इस धमाकेदार शो में रूपम शर्मा अपनी किस्मत आजमाती हुई नजर आ सकती हैं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स और रूपम शर्मा के बीच बातचीत जारी है, हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "रूपम अवसर को लेकर काफी उत्साहित हैं। वो रियलिटी टीवी की नई साइड को एक्सप्लोर करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। अगर चीजें सही जाती हैं तो उन्हें इस सीजन घर में कदम रखते हुए देखा जा सकता है।"

रूपम शर्मा ने भी 'बिग बॉस 19' पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस रूपम शर्मा (Roopam Sharma) ने भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शो के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हां मेरी बातचीत चल रही है। लेकिन अभी मैं इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।" बता दें कि रूपम शर्मा ने अपने पिछले दोनों शो में नेगेटिव रोल अदा किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article