Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर दिया है। इस बार के सीजन में मेकर्स ने ओल्ड इज गोल्ड का तड़का लगाया है। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में कई ऐसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं, जो पुराने सीजन का हिस्सा बने हैं। शो में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditiya Singh) भी नजर आने वाले हैं, जो खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा रह चुके हैं। उनके अलावा, स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में ऋत्विक धनजानी और करण वाही भी हिस्सा लेंगे। शो शुरू होने से पहले विशाल आदित्य सिंह ने करण और ऋत्विक का मजाक उड़ाया है। (ये भी पढ़ें: 'क्या फर्क पड़ता है...' दूसरे धर्म में शादी पर Sumbul Touqeer ने दिया बड़ा बयान, Reem Shaikh कर चुकी है बवाल खड़ा)
टीवी मसाला
Khatron Ke Khiladi 15: 'पेंशन लेकर...' शो में एंट्री से पहले Vishal Aditiya Singh ने ऋत्विक-करण से लिया पंगा?
- Authored by: कविता
- Updated May 11, 2026, 06:18 PM IST
