टीवी मसाला

KKK 15 में सीक्रेट कंटेस्टेंट बनेंगे विवियन डीसेना? Rubina Dilaik ने बताया सच; जैस्मिन संग झगड़े पर भी दिया बयान

Khatron Ke Khiladi 15 Rubina Dilaik Open Up On Jasmin Bhasin And Vivian Dsena: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में विवियन डीसेना नजर आएंगे या नहीं, इस मामले पर रुबीना दिलैक ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

रुबीना दिलैक ने विवियन डीसेना और जैस्मिन भसीन पर दिया ये बयान, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15 Rubina Dilaik Open Up On Jasmin Bhasin And Vivian Dsena: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, करण वाही और ऋत्विक धनजानी सहित कई पुराने कंटेस्टेंट्स भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए विवियन डीसेना का नाम भी सामने आया था, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने चुप्पी तोड़ी है। रुबीना दिलैक ने बताया है कि एक्टर इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। वहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने "खतरों के खिलाड़ी 15' से पहले जैस्मिन भसीन संग अपने झगड़े पर भी बयान दिया है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harsh Gujral से भिड़ीं Rubina Dilaik, लगाई कॉमेडियन को फटकार

'खतरों के खिलाड़ी 15' के सीक्रेट कंटेस्टेंट बनेंगे विवियन डीसेना?

'खतरों के खिलाड़ी 15' ने दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं जब रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से सवाल किया गया कि क्या विवियन डीसेना इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं? इसपर रुबीना दिलैक ने बताया कि ये खबरें शायद सच न हों, क्योंकि विवियन डीसेना कुछ ही वक्त पहले पिता बने हैं। उन्होंने विवियन डीसेना को 'पूरी तरह से परिवार में शामिल इंसान' बताया, साथ ही इस बात से भी पर्दा उठाया कि विवियन डीसेना एक जेंटलमैन हैं जो अपनी पत्नी, बच्चे और मां का बहुत सम्मान करते हैं। यह भी पढ़ें: TV को नीचा दिखाने वाली Farrhana Bhatt को Rubina Dilaik का करारा जवाब, बोलीं- मैं लड़ जाऊंगी अगर... - Exclusive

rubina dilaik (4)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जैस्मिन भसीन संग झगड़े पर दिया बयान

    बता दें कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का 'बिग बॉस 14' के दौरान जमकर झगड़ा हुआ था। इस मामले पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अपने साथ बोझ लेकर नहीं चलती हूं। इन पांच सालों में वो अपने करियर में बहुत खूबसूरती से आगे बढ़ चुकी है। मैंने भी अपनी जिंदगी और करियर में बहुत कुछ एडवांस किया है। हम दो लोग अपनी-अपनी जगहों पर इतने आगे बढ़ चुके हैं कि मुझे नहीं लगता कि ये मायने रखता भी है कि हम बिग बॉस में क्या थे। मैं जो देखती हूं एक खूबसूरत, स्ट्रॉन्ग महिला आगे बढ़ रही है और अपने लिए नाम कमा रही है और इस चीज पर मुझे गर्व है। इसके साथ, हमें अपनी कहानी दोबारा लिखने का मौका मिलेगा।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article