टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: प्रेस कॉन्फ्रेंस में Harsh Gujral से भिड़ीं Rubina Dilaik, लगाई कॉमेडियन को फटकार

Khatron Ke Khiladi 15 Press Conference: खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल के बीच थोड़ी गर्मा-गर्मा देखने के लिए मिली। रुबीना ने हर्ष गुजराल को फटाकार भी लगाई।

Image

khatron ke khiladi 15 (photo credit- you tube)

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। मेकर्स की तरफ से शो की तैयारियां चल रही हैं लेकिन मेकर्स ने शो में धमाल मचाने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हटा दिया है और अब तमाम कंटेस्टेंट्स पैपराजी के सामने पेश भी हुए। हाल ही में, खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान कॉमेडियन हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। हर्ष का कॉमेडी फेक्टर यहां भी देखने के लिए मिला, लेकिन इस मौके पर उनके और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बीच थोड़ी गर्मा-गर्मी भी देखने के लिए मिली। (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: खतरों के खिलाड़ी 15 में तगड़ी प्लानिंग के साथ आईं Jasmin Bhasin, अली गोनी का बताया शॉकिंग रिएक्शन)

रुबीना दिलैक ने लगाई हर्ष गुजराल को फटकार

खतरों के खिलाड़ी 15 के मेकर्स ने शो के 10 कंटेस्टेंट्स के साथ प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल भी शामिल हुए, जो शो में धमाका करने वाले हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्ष गुजराल ने स्टेज संभाला और वह सभी कंटेस्टेंट्स पर जोक क्रेक करते हुए नजर आए। इसी मौके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना हर्ष को जोक बर्दाश्त करने की नसीहत दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना हर्ष से कह रही हैं, 'देखिए.. अगर आप किसी पर तंज मारते हैं तो आपकी कैपेसिटी तंज सहने की भी होने चाहिए। अगर आप किसी पर जोक मार रहे हैं तो किसी और का जोक भी ले।' इस पर हर्ष कहते हैं, 'हां वो तो है। हम तो जोक ले लेंगे।' इस पर रुबीना कहती हैं, 'लेकिन अभी तो आपने बहुत दिल से ले लिया। तभी तो आर 10 मिनट के बाद घूमकर आए हैं।' इस पर हर्ष कहते हैं, 'इसे कॉल बैक कहते हैं।' (ये भी पढ़ें: छोड़ा भारत... Avika Gor पति के साथ विदेश में हुईं शिफ्ट, Khatron Ke Khiladi 15 के बाद TV को कहेगी अलविदा?)

    वायरल हुआ वीडियो

    रुबीन दिलैक और हर्ष गुजराल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस का अब मानना है कि जरूर प्रेस कॉन्फ्रेस में दोनों के बीच कुछ जरूर हुआ है, जिस वजह से रुबीना दिलैक एकदम से गुस्सा हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर शो के फैंस ये भी कमेंट कर रहे हैं कि इस बार तो शो में स्टंट्स के साथ ड्रामा भी होने वाला है। लोग हर्ष गुजराल को रुबीना दिलैक से पंगा न लेने की भी नसीहत दे रहे हैं।

    जल्द शुरू होगी शो की शूटिंग

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बार शो कैपटाउन में शूट होगा। इससे पहले भी शो के कई सीजन कैपटाउन में हो चुके हैं। दावा है कि मई के महीने में शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी और मई एंड या फिर जून तक ये शो टीवी पर ऑन एयर हो जाएगा।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article