Farrhana Bhatt Post On Khatron Ke Khiladi 15 Wrap Up: टीवी के सबसे खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केपटाउन में चल रही थी। रोहित शेट्टी तमाम कंटेस्टेंट्स को अपने इशारों पर नचा रहे थे और अब ये शूटिंग खत्म हो गई है। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स ऋत्विक धनजारी, हर्ष गुजराल, रुहानिका धवन समेत कई स्टार्स ने अपने पोस्ट में हिंट दिया है कि शो की शूटिंग खत्म हो गई है। रोहित शेट्टी ने भी इस पर एक पोस्ट कर दिया है, लेकिन शूटिंग के आखिरी दिन भी फरहाना भट्ट भौकाल मचाती हुई दिखाई दी। उनकी फोटोज सामने आई है।
फरहाना भट्ट ने खतरों के खिलाड़ी 15 के आखिरी दिन अपना गजब का हुस्न दिखाया। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में फोटोज शेयर कीं, जिस पर एक्ट्रेस ने लॉन्ग कोट और बूट के साथ अपना लुक पूरा किया।
फरहाना भट्ट इन फोटोज में अपनी कातिल अदाएं दिखाई नजर आई हैं। इन फोटोज में फरहाना ने एक से बढ़कर एक पोज दिया है और कैमरे के सामने अपनी आंखियों से तीर भी चला रही हैं। फरहाना की फोटो कमाल की है।
इन तस्वीरों फरहाना भट्ट ने अपनी परफेक्ट अदाएं दिखाईं, जिस पर फैंस फिदा हो गए हैं। इन फोटोज के साथ फरहाना भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'कोको में डूबा हुआ, आत्मविश्वास में लिपटा हुआ।' फैंस फरहाना के लुक और स्टंट दोनों को पसंद कर रहे हैं।
फरहाना भट्ट इन फोटोज में सांप से भी खेलती हुई नजर आईं। इस तस्वीर में फरहाना ने सांप को अपने गले में डाल रखा है। मानों वह सांप के साथ काफी कंफर्टेबल हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के चेहरे पर जरा भी डरा नहीं दिख रहा।
इस तस्वीर में फरहाना सांप को अपने हाथ में पकड़कर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का पूरा ध्यान सांप पर हैं और वह उसे पूरी ध्यान के साथ पकड़े हुए हैं। फरहाना तस्वीर में जरा भी नहीं हिल रही हैं। फरहाना के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और मान गए हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी 15 में कमाल करके आ रही हैं।
दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 को अपने टॉप 2 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं और फरहाना भट्ट ने टॉप 2 में जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहाना और करण वाही टॉप 2 में पहुंचे हैं और इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट विनर होगा।
अब फैंस फरहाना के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले इंडिया में ही शूट होने वाला है और यहां पर ही सबके बीच में टॉप 2 कंटेस्टेंट्स अपना फिनाले स्टंट करते हुए दिखाई देंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फरहाना फिनाले एपिसोड जीतकर ट्रॉफी के साथ दिखाई दें।