टीवी मसाला

KKK13: शिव ठाकरे बने खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले फाइनलिस्ट! खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 26, 2023, 03:31 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। इस बार का शो धमाकेदार होने वाला है। शिव ठाकरे शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। शिव ठाकरे के फैंस इस बात से बेहद खुश है।

Image

khatron ke khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 (KKK 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस शो के ऑनएयर होने का बसेब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले शो के मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया था कि इस बार का रियलिटी शो काफी धमाकेदार और रोमांचक होने वाले है। शो में इस बार स्टंट पहले से ज्यादा मुश्किल होने वाले हैं।

रोहित शेट्टी के शो में अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा समते टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। स्टंट करने के दौरान कई खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स लगातार शो से जुड़ा अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। शो से कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं।

शिव ठाकरे बने शो के पहले फाइनलिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अपने आखिरी फॉर्मेट में पहुंच चकुी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 शिव ठाकरे जीतेंगे। शिव ठाकरे शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

शो में कंटेस्टेंट्स को टक्कर देने के लिए हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और फैजल शेख केपटाउन पहुंचे है। केपटाउन में ये तीनों खिलाड़ी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देंगे। खतरों के खिलाड़ी में कुछ समय पहले ही अब्दू रोजिक की एंट्री हुई है। अब्दू और शिव ठाकरे सेट पर जमकर मस्ती कर रहे हैं। शिव लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article