टीवी मसाला

Kundali Bhagya Twist: शौर्य- पाखी की होगी शादी, क्या राजवीर का प्यार रह जाएगा अधूरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 26, 2023, 01:07 PM IST

Kundali Bhagya Upcoming Twist: श्रद्धा आर्य और करण आनंद का शो कुंडली भाग्य दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में जेनरेशन लीप का ट्रैक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। कुंडली भाग्य में राखी मां और बाकी घरवाले चाहते हैं कि पलकी और शौर्य की शादी हो जाए।

Image

Kundali Bhagya Twist (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Upcoming Twist: जीटीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में हाईवोल्टेड ड्रामा चल रहा है। शो में आग वाला ट्रैक चल रहा है जिसकी वजह से लूथरा परिवार एक- दूसरे के साथ खड़ा है। आज के एपिसोड की शुरुआत शौर्य और पलकी के साथ होती है। पलकी फिसल कर गिरने वाली होती है। तभी शौर्य उसे आकर बचा लेता है।

शौर्य को एहसास होता है कि वो पलकी को पसंद करता है। वो हर पल उसके साथ रहना चाहता है। लेकिन पलकी राजवीर से प्यार करती हैं। शो में राजवीर, पलकी और शौर्य के बीच लव ट्राएंग्ल देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ करण और प्रीता एक- दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते है।

निधि राजवीर से जानना चाहती हैं कि उसका और प्रीता का क्या रिश्ता है। लेकिन राजवीर उसे कुछ भी कहने से मना कर देती है। राजवीर को निधि पर शक है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण और प्रीता आग से बच जाते हैं। करण को बेहोशी की हालत में भी पता रहता है कि प्रीता जिंदा है। करण घरवालों को प्रीता के बारे में बताना चाहता है। लेकिन निधि उसे ऐसा करने से रोक देती है।

पलकी और शौर्य की होगी शादी

वो करण के कुछ दवाइयां दे देती हैं जिसकी वजह से उसे कुछ याद नहीं रहता है। क्या करण और प्रीता की होगी मुलाकात। वहीं, राखी मां और करीना बुआ चाहते हैं कि पलकी और शौर्य की शादी हो जाए। घर के सभी लोग पलकी को बहुत पसंद करते हैं। माही चाहती हैं कि वो शौर्य की पत्नी बने। लेकिन लूथरा परिवार के लोग पलकी को पसंद करते हैं। इस बात को जानने के बाद माही का दिल टूट जाता है। शो में बहुत सारा ड्रामा और कंफ्यूजन चल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article