Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के ऑन एयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग केपटाउन में कर रहे हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है। शो में जल्द बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक की एंट्री होने वाली है। अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
फोटो में अब्दू एक हाथ में कॉकरोच पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में वो कॉकरोच खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब्दू ने शो की तैयारियां शुरू कर दी है। अब्दू ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, अपने नए रियलिटी शो की तैयारी शुरू।
अब्दू ने शुरू की खतरों के खिलाड़ी की तैयारी
अब्दू के इस पोस्ट पर शिव ठाकरे ने कमेंट किया है। शिव ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, आजा जल्दी अब्दया इंतजार कर रहा हूं। फैंस अब्दू की एंट्री से बेहद खुश है। एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी 13 में फैंस को अब्दू और शिव ठाकरे की मस्ती देखने को मिलेगी। अब्दू को बिग बॉस 16 से पहचान मिली थी। इस शो से अब्दू को घर-घर में पहचान मिली थी। अब्दू की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
अब्दू तजाकिस्तानी रैपर हैं। अब्दू ने कई म्यूजिक वीडियो पिछले दिनों रिलीज किए हैं। अब्दू ने हाल ही में मुंबई में अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है।रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी अगले महीने ऑन एयर हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने शो के ऑन एयर होने का खुलासा नहीं किया है। इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी से अभी तक दो कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। शो से सबसे पहले कुंडली भाग्य फेम रुही चतुर्वेदी बाहर हो चुकी हैं।
