Charu Asopa - Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा और राजीव सेन की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कपल ने कोर्ट में तलाक का केस दर्ज करवाया है। दोनों एक- दूसरे के साथ कॉर्डियल रिलेशनशिप में हैं। कपल को- पेरेंटिग के जरिए अपनी बेटी जियाना की परवरिश कर रहा है। दोनों कई इवेंट्स और फंक्शन में साथ नजर आते हैं। चारु अपनी पति से अलग रह रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ आलीशान फ्लैट में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव और चारु 8 जून को तलाक लेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चारु और राजीव ने जनवरी महीने में एक- दूसरे के खिलाफ तलाक का केस दर्ज किया था। कोर्ट ने कपल को छह महीने का समय दिया था। कोर्ट में कपल के तलाक की सुनवाई 8 जून को होगी।
चारु और राजीव का टूट जाएगा रिश्ता
भले ही राजीव और चारु के बीच में अच्छे रिश्ते नहीं है। लेकिन दोनों अपनी बेटी को अच्छा माहौल देना चाहते हैं। चारु ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मेरी बेटी से जरूर कुछ नहीं है। कई बार आपको बड़ी पिक्चर देखनी होती है। मैं चाहती हूं कि जियाना को उसके पापा का प्यार मिले।
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे और राजीव के बीच में कॉर्डियल रिलेशन है। अब जियाना बड़ी हो रही हैं। वो धीरे- धीरे सभी बातों को समझने लग जाएगी। ऐसे में हम उसे अच्छा माहौल देना चाहते हैं। चारु और राजीव का कहना है कि दोनों ने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी। चारु और राजीव ने साल 2019 में एक- दूसरे से शादी की थी। कपल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। दोनों के अलग होने से फैंस काफी दुखी है। फैंस चाहते हैं कि राजीव और चारु अपनी बेटी के लिए इस शादी को एक और मौका दें।
