टीवी मसाला

करण वीर मेहरा हिंदू-मुस्लिम एकता पर कविता बोलकर हुए बुरी तरह ट्रोल, सपोर्ट में आईं चुम दरांग ने कही ये बात

Karan Veer Mehra Gets Support From Chum Darang Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने पहलगाम अटैक के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर कविता साझा की थी। लेकिन इस कविता के लिए करण वीर मेहरा जमकर ट्रोल हुए। वहीं अब एक्ट्रेस चुम दरांग उनके सपोर्ट में उतरी हैं।

Image

चुम दरांग ने किया करण वीर मेहरा का सपोर्ट

Karan Veer Mehra Gets Support From Chum Darang Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण वीर मेहरा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक कविता साझा की थी। लेकिन अपने उस वीडियो के लिए करण वीर मेहरा बुरी तरह ट्रोल हो गए। यहां तक कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को ताना मारते हुए लिखा था कि भाई वोट पाकिस्तान से मिले थे क्या। करण वीर मेहरा को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो डिलीट करने की भी सलाह दी थी। हालांकि एल्विश के तंज पर करण ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं ट्रोलिंग के बीच अब एक्ट्रेस चुम दरांग उनका सहारा बनी हैं।

चुम दरांग ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें से एक में चुम दरांग ने लोगों के लिए मैसेज लिखा। वहीं दूसरी तस्वीर में वह और करण वीर मेहरा साथ में टाइम स्पेंड करते दिखाई दिये। चुम दरांग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कॉमन सेंस अब सबके पास नहीं रह गई है।" अगली तस्वीर में चुम दरांग और करण वीर मेहरा साथ में आईसक्रीम एंजॉय करते नजर आए।

chum darang

chum darang

क्या थी करण वीर मेहरा की कविता?

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने पहलगाम अटैक के बाद अपना वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वह कहते दिखे, "बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा। नदियों को कुछ नाम दिये, बहती धाराओं का क्या होगा। शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है, पंडित भी पिये, मौला भी पिये। तो पानी का मजहब क्या होगा। एक है सूरज है चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी। तो पूछो उन फिरका परस्तों से, अब हवा भी क्या नई चलाओगे। नस्लों का जो करे बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है। सवाल बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ी है। बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है कोई मुसलमान तो कोई सिख है तो कोई ईसाई। बस हमने इंसान न होने की है कसम खाई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article