बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 नवंबर 2026: भारी गिरावट के बाद आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 16 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन हो रहा है। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट के बाद 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,37,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,888.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,40,900 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,770 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,26,300 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,03,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹137770₹126300₹103370
मुंबई₹137620₹126150₹103220
कोलकाता₹137620₹126150₹103220
चेन्नई₹137620₹126150₹103300
पटना₹137670₹126200₹103270
लखनऊ₹137770₹126300₹103370
अलीगढ़₹137770₹126300₹103370
मेरठ₹137770₹126300₹103370
अयोध्या₹137770₹126300₹103370
कानपुर₹137770₹126300₹103370
मुरादाबाद₹137770₹126300₹103370
मिर्जापुर₹137770₹126300₹103370
झांसी₹137770₹126300₹103370
मथुरा₹137770₹126300₹103370
आगरा₹137770₹126300₹103370
गोरखपुर₹137770₹126300₹103370
बरेली₹137770₹126300₹103370
प्रयागराज₹137770₹126300₹103370
वाराणसी₹137770₹126300₹103370
गाजियाबाद₹137770₹126300₹103370
नोएडा₹137770₹126300₹103370
गुरुग्राम₹137770₹126300₹103370
जयपुर₹137770₹126300₹103370
लुधियाना₹137770₹126300₹103370
गुवाहाटी₹137620₹126150₹103220
जलगांव₹137620₹126150₹103220
इंदौर₹137670₹126200₹103270
भोपाल₹137670₹126200₹103270
अहमदाबाद₹137670₹126200₹103270
वडोदरा₹137670₹126200₹103270
सूरत₹137670₹126200₹103270
पुणे₹137620₹126150₹103220
नागपुर₹137620₹126150₹103220
चंडीगढ़₹137770₹126300₹103370
नासिक₹137650₹126180₹103250
बैंगलोर₹137620₹126150₹103220
कटक₹137620₹126150₹103220
भुवनेश्वर₹137620₹126150₹103220
अमरावती₹137620₹126150₹103220
विशाखापत्तनम₹137620₹126150₹103220
मैसूर₹137620₹126150₹103220
विजयवाड़ा₹137620₹126150₹103220
कोयंबटूर₹137620₹126150₹103300
मंगलौर₹137620₹126150₹103220
मदुरै₹137620₹126150₹103300
रायपुर₹137620₹126150₹103220
बेलगाम₹137620₹126150₹103220
राजमुंदरी₹137620₹126150₹103220
हैदराबाद₹137620₹126150₹103300
दावनगेरे₹137620₹126150₹103220
बेल्लारी₹137620₹126150₹103220
सलेम₹137620₹126150₹103300
वेल्लोर₹137620₹126150₹103300
अमरावती₹137620₹126150₹103220
गुंटूर₹137620₹126150₹103220
नेल्लोर₹137620₹126150₹103220
काकीनाडा₹137620₹126150₹103220
तिरुपति₹137620₹126150₹103220
कडपा₹137620₹126150₹103220
अनंतपुर₹137620₹126150₹103220
वारंगल₹137620₹126150₹103300
निजामाबाद₹137620₹126150₹103300
खम्मम₹137620₹126150₹103300
बेरहामपुर₹137620₹126150₹103220
राउरकेला₹137620₹126150₹103220
राजकोट₹137670₹126200₹103270
वसई-विरार₹137650₹126180₹103250
औरंगाबाद₹137620₹126150₹103220
सोलापुर₹137620₹126150₹103220
भिवंडी₹137650₹126180₹103250
कोल्हापुर₹137620₹126150₹103220
लातूर₹137650₹126180₹103250
तिरुपुर₹137620₹126150₹103300
तिरुनेलवेली₹137620₹126150₹103300
त्रिची₹137620₹126150₹103300
संबलपुर₹137620₹126150₹103220
इरोड₹137620₹126150₹103300
कोच्चि₹137620₹126150₹103220
थाइन₹137620₹126150₹103220
अमृतसर₹137770₹126300₹103370
नागरकोइल₹137620₹126150₹103300
तिरुवनंतपुरम₹137620₹126150₹103220
तंजावुर₹137620₹126150₹103300
गोवा₹137620₹126150₹103220
करूर₹137620₹126150₹103300
कुंभकोणम₹137620₹126150₹103300
नमक्कल₹137620₹126150₹103300
धर्मपुरी₹137620₹126150₹103300
डिंडीगुल₹137620₹126150₹103300
तूतीकोरिन₹137620₹126150₹103300
कुड्डालोर₹137620₹126150₹103300
कांचीपुरम₹137620₹126150₹103300
कृष्णागिरी₹137620₹126150₹103300
विल्लुपुरम₹137620₹126150₹103300
कोविलपट्टी₹137620₹126150₹103300
तिरुवन्नामलाई₹137620₹126150₹103300
होसुर₹137620₹126150₹103300
कराइकुडी₹137620₹126150₹103300
पुदुक्कोट्टई₹137620₹126150₹103300
रामनाथपुरम₹137620₹126150₹103300
अम्बुर₹137620₹126150₹103300
कन्याकुमारी₹137620₹126150₹103300
नागपट्टिनम₹137620₹126150₹103300
विरुधुनगर₹137620₹126150₹103300
कल्लाकुरिची₹137620₹126150₹103300
पोलाची₹137620₹126150₹103300
अर्काट₹137620₹126150₹103300
पलानी₹137620₹126150₹103300
अरियालूर₹137620₹126150₹103300
मोहाली₹137770₹126300₹103370
परमाकुदी₹137620₹126150₹103300
पेरम्बलूर₹137620₹126150₹103300
जयनकोंडम₹137620₹126150₹103300
कोडईकनाल₹137620₹126150₹103300
ऊटी₹137620₹126150₹103300
रामेश्वरम₹137620₹126150₹103300
शिवगंगा₹137620₹126150₹103300
तिरुवरुर₹137620₹126150₹103300
त्रिशूर₹137620₹126150₹103220
पांडिचेरी₹137620₹126150₹103300
चित्रदुर्ग₹137620₹126150₹103220
गडग₹137620₹126150₹103220
बागलकोट₹137620₹126150₹103220
मंड्या₹137620₹126150₹103220
भद्रावती₹137620₹126150₹103220
कोलार₹137620₹126150₹103220
तुमकुर₹137620₹126150₹103220
कोल्लम₹137620₹126150₹103220
अलाप्पुझा₹137620₹126150₹103220
कोट्टायम₹137620₹126150₹103220
पलक्कड़₹137620₹126150₹103220
मलप्पुरम₹137620₹126150₹103220
कोझिकोड₹137620₹126150₹103220
कन्नूर₹137620₹126150₹103220

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (16 नवंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 2,500 रुपये टूटकर 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमत 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इन कीमतों में सभी टैक्स शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला। शुक्रवार को हाजिर सोना 27.21 डॉलर यानी करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 3,904.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में तीन फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी और यह 3,877.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। इस गिरावट के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया था।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव?

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और निवेशकों की ओर से नए सौदे किए जाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 410 रुपये यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 1,36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 3,900.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। इसकी प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेत और दिवाली के बाद खुदरा मांग में आई गिरावट रही। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद सोने में बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका को ईरान के साथ शांति समझौते की जरूरत नहीं है। इस बयान से दोनों देशों के बीच जल्द कूटनीतिक समाधान निकलने की उम्मीद कमजोर हुई है। गांधी के मुताबिक, अब निवेशकों की नजर अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और कोर PPI के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से महंगाई की दिशा और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा दिसंबर में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर में जारी उतार-चढ़ाव के कारण आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों को सहारा मिल रहा है। तेल की कीमतों में मजबूती से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा रही है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से मौद्रिक नीति को सख्त बनाए रखने की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में डॉलर की चाल, महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के फैसले सोने की कीमतों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article