टीवी मसाला

'वोट पाकिस्तान से आए थे क्या?'- करण की हिंदू-मुस्लिम एकता से जुड़ी कविता पर एल्विश यादव का तंज, अब हो रहे हैं ट्रोल

Elvish Yadav Trolls Brutally As He Slams Karan Veer Mehra For Hindu-Muslim Unity Poem: टीवी के चर्चित एक्टर करण वीर मेहरा ने बीते दिन पहलगाम अटैक के बाद एक कविता साझा की, जो हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित थी। उनकी इस कविता को लेकर अब एल्विश यादव ने तंज कसा है।

Image

करण वीर मेहरा पर एल्विश यादव ने कसा तंज

Elvish Yadav Trolls Brutally As He Slams Karan Veer Mehra For Hindu-Muslim Unity Poem: टीवी के चर्चित एक्टर और 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। करण वीर मेहरा ने बीते दिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता पर एक कविता साझा की थी। अपनी इस कविता के लिए करण वीर मेहरा देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गए थे। हालांकि कुछ लोगों ने करण वीर मेहरा को सलाह दी कि ये वीडियो वो डिलीट कर दें, क्योंकि उन्हें इसके लिए नफरत मिलने वाली है। लोगों की ये बात कहीं न कहीं सच भी साबित हुई। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने करण वीर मेहरा के इस वीडियो के लिए उनपर तंज कसा है।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने करण वीर मेहरा के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?" बता दें कि करण वीर मेहरा ने 'बिग बॉस 18' में जीत दर्ज की थी, जिससे लोग भी हैरान रह गए थे। ऐसे में एल्विश यादव ने उनकी जीत को जरिया बनाते हुए उनपर तंज कसा। लेकिन एल्विश यादव अपने इस कमेंट के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने एल्विश यादव के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए उन्हें जमकर लताड़ा।

एक यूजर ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वो तस्वीर कमेंट में शेयर की, जिसमें वह शेख बने हुए थे। इस फोटो को साझा करते हुए यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्यों धर्म के आगे नहीं बढ़ पा रहे एल्विश यादव। जो भी लोग हमले में मारे गए हैं वो केवल हिंदू या मुसलमान नहीं बल्कि पहले भारतीय हैं। और अगर कोई उस मुद्दे पर बात करता है तो ये जाहिल आ जाता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुनव्वर से गले मिलकर क्रिकेट कौन खेलता है? ये दोगला राष्ट्रवाद नहीं चलेगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article