टीवी मसाला

Indian Idol 16: धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफककर रोने लगे जीतेंद्र, रैपर बादशाह ने भी दी श्रद्धांजलि

Jeetendra Remember Late Friend Dharmendra: 24 नवंबर के दिन बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र को आज भी याद कर लोगों की आंखें नाम हो जाती हैं। ऐसे में अब 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर जीतेंद्र भी धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए।

Image

Jeetendra Remembering Late Friend Dharmendra

Jeetendra Remember Late Friend Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया गया था लेकिन हालत में सुधार देखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनके फैन्स और फ्रेंड्स सदमे में हैं। ऐसे में अब टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर सुपरस्टार जीतेंद्र ने भी दिवंगत अभिनेता और दोस्त धर्मेंद्र को याद किया। इस शो में दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को समर्पित एक स्पेशल एपिसोड में जीतेंद्र भावुक होते दिखाई दिए।

जीतेंद्र ने किया धर्मेंद्र को याद

होस्ट चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्लिप साझा की है। इस वीडियो में शो के प्रतियोगी दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे और अभिनेता पर फिल्माए गए गाने गाते दिखाई देंगे। जीतेंद्र ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'धरम-वीर' में कम किया था, तभी से बॉलीवुड में इस जोड़ी को यही नाम मिल गया। 'इंडियन आइडल 16' के मंच पर जीतेंद्र ने धर्मेंद्र को याद किया और साथ ही कई बातें भी बताई। जीतेंद्र ने धर्मेंद्र को बहुत नेक इंसान बताया और कहा कि उनका अभिनेता की लाइफ में बहुत बड़ा योगदान रहा है। रैपर बादशाह शो के जज भी हैं और धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं।

रैपर बादशाह ने धर्मेंद्र की एक शायरी सुनाकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "सब कुछ पाकर भी, हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं, कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए।" धर्मेंद्र ने लगभग 6 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया था। उन्हें आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। यह मूवी 25 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article