बॉलीवुड

"पहले मेरी कविताएं पूरी तो..." अधूरी रह गई धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश, आखिरी दिनों में हेमा मालिनी को बताया था हाल-ए-दिल

Hema Malini Reveals Dharmendra’s Last Wish: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। हाल ही धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पति की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बड़ा खुलासा किया है। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी कविता पूरी करना चाहते थे।

Image

Pic Credit: Instagram

Hema Malini Reveals Dharmendra’s Last Wish: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद से लेकर अब तक कई चीजें ऐसी सामने आ रही हैं, जिनके जानकार फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। फैन्स देओल फैमिली से इसलिए भी निराश हैं क्योंकि अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया। ऐसे में अब यूएई स्थित फिल्म निर्माता हमद अल रियामी ने खुलासा किया है कि हेमा मालिनी ने इस बारे में बात की और उन्होंने धर्मेंद्र के आखिरी दिन बेहद दुखद थे। हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र की फैमिली उन्हें उस हालत में नहीं देख पा रही थी। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश के बारे में भी खुलकर बात की।

धर्मेंद्र के जाने से दुखी हैं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिनों बाद फिल्म निर्माता हमद अल रियामी ने हेमा मालिनी से मुलाकात की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया। इस पोस्ट में हमद ने कई चीजों के बारे बताया। अरबी में लिखे गए इस कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शोक के तीसरे दिन मैं दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी से मिलने गया लेकिन इस बार चीजें एकदम अलग थीं। हेमा मालिनी के चेहरे पर एक दर्द था।'

अपनी कविता पूर नहीं कर पाए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने हमद को बताया, 'काश में उस दिन भी उनके साथ फार्म पर होती, जब मैं 2 महीने पहले उनसे मिलने गई थी। काश में उन्हें देख पाती।' हेमा मालिनी ने बताया कि उहोने धर्मेंद्र को उनकी कविताओं को पब्लिश करने के लिए कहा था। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से कहा था, 'आप अपनी कविताएं और रचनाएं पब्लिश क्यों नहीं करते?' हेमा की बातों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'अभी नहीं...पहले मुझे अपनी कविता खत्म कर लेने दो।' समय बीतता चला गया और धर्मेंद्र अपनी कविता पूर नहीं कर पाए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article