टीवी मसाला

Indian Idol फेम प्रशांत तमांग के निधन पर पत्नी मार्था ने तोड़ी चुप्पी, कारण बताते हुए बोलीं- मैं उनके पास थी...

Indian Idol Fame Prashant Tamang Wife Open Up On His Death: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' फेम प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से फैंस को भी झटका लगा। वहीं अब इस मामले पर प्रशांत तमांग की पत्नी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- प्रशांत तमांग सोशल मीडिया पेज

Indian Idol Fame Prashant Tamang Wife Open Up On His Death: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' में जीत दर्ज करने वाले फेम प्रशांत तमांग ने बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोरकर रख दिया। प्रशांत तमांग के आकस्मिक निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी शोक जाहिर किया। साथ ही उनके निधन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी भी शुरू हो गईं। लेकिन हाल ही में प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) की पत्नी मार्था ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया संग बातचीत के दौरान प्रशांत तमांग की निधन का कारण बयां किया है।

प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) की पत्नी मार्था ने एएनआई संग बातचीत के दौरान फैंस और शुभ चिंतकों का आभार भी जताया। माही विज ने कहा, "शुक्रिया आप सभी का। मुझे दुनियाभर से कॉल आ रही हैं, जिन्हें मैं जानती हूं और जिन्हें नहीं भी। मुझे फूल मिल रहे हैं, लोग मेरे घर के बाहर खड़े हुए हैं। कई लोग तो उन्हें आखिरी बार देखने के लिए अस्पताल तक भी आए।" मार्था ने प्रशांत तमांग को इंटरव्यू में उदार और जेंटल सोल भी कहा। मार्था ने कहा, "आप लोग प्लीज उन्हें ऐसे ही प्यार करना, जैसे अभी तक करते आए हो। वो बहुत अच्छे इंसान थे और मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग उन्हें ऐसे ही याद करेंगे।"

मार्था ने प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) के आकस्मिक निधन को लेकर लग रही अटकलों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "ये नेचुरल डेथ थी। वो नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। मैं उस दौरान उनके बगल में ही थी।" एएनआई के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के एडीसीबी अभिमन्यु पोसवाल ने इस बात की पुष्टि की कि प्रशांत तमांग को करीब 3:10 बजे माता चनन देवी अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं पुलिस ने शव को जांच की खातिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article