Who Is Tanya Mishra: इंटरनेट कई बार लोगों को नेशनल क्रश बना चुका है। एक वक्त था जब रश्मिका मंदाना से लेकर तृप्ति डिमरी और रोहित शराफ जैसे कई सितारे नेशनल क्रश बन गए थे। इंटरनेट पर अक्सर लोग इन्हें सराहते नजर आते थे। वहीं अब इंटरनेट को एक और नई नेशनल क्रश मिल चुकी है, जिसके फोटोज व वीडियोज से इंटरनेट भरा हुआ है। उस हसीना ने अपने अंदाज के साथ-साथ आंखों से भी लोगों को दीवाना बना दिया है। वो हसीना कोई और नहीं बल्कि तान्या मिश्रा हैं, जो एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: परिवार और दोस्तों संग रणबीर कपूर ने मनाया 44वां जन्मदिन, Neetu Kapoor ने भी लुटाया प्यार
कौन हैं तान्या मिश्रा?
तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) बिहार की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1999 में बिहार में हुआ था। तान्या ने मगध युनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। तान्या मिश्रा 'फेमिना', 'फिल्मफेयर' और ग्राजिया जैसी फैशन और फिल्म मैगजीन के फोटोशूट का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने IAWA मिस इंडिया 2019 में भी हाथ आजमाया था, जहां वह चौथी रनरअप बनीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया एक-एक जीवनदान
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं तान्या मिश्रा
तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) ने वेब सीरीज और फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश की। 2023 में आई गजनवी में तान्या मिश्रा ने नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। वहीं कन्नड़ फिल्म 'चेज' में वह सीबीआई इंस्पेक्टर के किरदार में दिखीं। इसके अलावा उन्होंने जैकी श्रॉफ की 'चिड़िया उड़' में भी अहम भूमिका अदा की। तान्या मिश्रा कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
2026 में नेशनल क्रश बनीं तान्या मिश्रा
तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल, हर एक अंदाज से तान्या मिश्रा लोगों का दिल जीत रही हैं। इंटरनेट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 12 लाख है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फोटोज पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें नेशनल क्रश बता रहे हैं।
