टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'सबसे बड़ा पाखंड...', Kanika Mann के फैंस के हत्थे चढ़े Salman Khan, एक हरकत से हुए ट्रोल

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान लगातार कनिका मान की नकल उतार रहे हैं, जिस वजह से अब वह ट्रोल हो गए। कनिका के फैंस को ये पसंद नहीं आया।

Image

bigg boss 20

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स, डीपफेक और एक्ट्रेसेस के बैकशॉट लेने वाले पैपराजी को लताड़ लगाते हुए नजर आए थे। इस वजह से सलमान की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने सलमान का सपोर्ट किया है, लेकिन अब अचानक ही भाईजान बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की कंटेस्टेंट कनिका मान के फैंस के हत्थे चढ़ गए हैं। कनिका मान (Kanika Mann) के फैंस सलमान को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें पाखंड का टैग दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जेल में डालो...' ट्रोलर्स के बाद डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर भड़के Salman Khan, दी सख्त वॉर्निंग

    कनिका मान के फैन ने सलमान खान को किया ट्रोल

    बिग बॉस 20 में कनिका मान अपने गेम से ज्यादा हाव-भाव की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कनिका के स्टाइल की नकल सलमान खान वीकेंड का वार में लगातार उतारते हुए नजर आते हैं। ये बात बेशक मस्ती मजाक में होती है और कनिका मान भी इस चीज का बुरा नहीं मानतीं, लेकिन कनिका मान के फैंस को सलमान खान की ये हरकत पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सलमान को पांखड का टैग दिया है। लोगों का कहना है कि सलमान खान ने कटरीना कैफ के सपोर्ट में आवाज उठाई थी, जब वह बढ़ते वजह के लिए ट्रोल हो रही थीं और अब खुद सलमान खान ही कनिका मान का मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान कनिका को ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन दूसरे उनकी एक्स कटरीना को ट्रोल नहीं कर सकते। यह सबसे बड़ा पाखंड है।' इसके अलावा भी कई यूजर्स हैं, जो सलमान खान की इस हरकत से खुश नहीं है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jamui Harassment Case: 'किसी पर निर्भर न रहें...'—जमुई मामले के बाद Khushboo Patani ने लड़कियों को दी आत्मरक्षा की सलाह

      डीपफेक के खिलाफ बोले सलमान खान

      बता दें कि सलमान खान ने इस वीकेंड का वार में डीपफेक वीडियो बनाने वालों को जेल भेजने की बात की थी। सलमान ने ऐसे लोगों को फटकार लगाते हुए कहा था, 'जिन लोगों को नहीं पता कि वो एआई वीडियो है वो लोग इसे पोस्ट कर देंगे, लेकिन जिन लोगों ने वीडियो को बनाया है, वो किस तरह के लोग हैं। ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। जब तक दो-तीन लोग जेल जाएंगे नहीं, तब तक रुकने वाला नहीं है।' उन्होंने ऐसा करने वालों पर अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार से सोशल मीडिया पर सख्त सेंसरशिप लागू करने की अपील की।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article