टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया एक-एक जीवनदान

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि गुल्लू को स्पेशल पावर मिलेगी, जिसके तहत वो दो कंटेस्टेंट्स को लाइफलाइन देंगे।

Image

Bigg Boss 20: गुल्लू ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया जीवनदान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की गेम लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही शो में सदस्यों के बीच प्यार और तकरार भी खूब देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 20' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनकी एक-एक लाइफलाइन जा चुकी है, इस लिस्ट में रीति तिवारी, आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, कनिका मान और उदिति सिंह शामिल हैं। लेकिन अब 'बिग बॉस 20' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में गुल्लू को एक स्पेशल पावर मिलने वाली है, जिसमें वो दो कंटेस्टेंट्स को जीवनदान देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर सहित इन 9 सदस्यों पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, इस हफ्ते हो सकता है घर से पत्ता साफ

    'बिग बॉस 20' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में देखने को मिला कि रूम नंबर 20 का 2X वाला दरवाजा खुलता है। इसके तहत गुल्लू (Gullu) को पावर मिलती है। बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आप किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स को लाइफ देंगे, जो अपनी एक-एक लाइफ खो चुके हैं। गुल्लू के सामने चार ऑप्शन होते हैं, जिसमें कनिका-उदिति, रीति-यंग डीएसए, आसिफ खान-स्काउट ओपी शामिल होते हैं। साथ ही इसके अलावा एक ऑप्शन होता है, जिसमें गुल्लू लाइफलाइन देने की जगह घर के लिए 120 प्रतिशत राशन चुन सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किया था सौतेले पिता पर अत्याचार, एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

      'बिग बॉस 20' से जुड़े अपडेट के मुताबिक, गुल्लू यानी कुशाल तंवर अपनी दोस्त कनिका मान और उदिति सिंह को एक-एक लाइफलाइन देते हैं और घर के लिए 80 प्रतिशत राशन चुनते हैं। गुल्लू कहते हैं कि कनिका मेरी दोस्त है और उदिति के साथ बीते सप्ताह जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। मुझे उसके लिए स्टैंड लेना चाहिए था, इसलिए मैं उन दोनों को लाइफलाइन वापस देना चाहता हूं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि गुल्लू का ये फैसला घर का माहौल कैसा बनाएगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article