टीवी मसाला

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर Hina Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी की जान लेने को भी तैयार...'

Hina Khan on Ketan Agrawal Murder: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Image

हिना खान का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

Hina Khan on Ketan Agrawal Murder: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal) हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में सामने आए खुलासों ने लोगों को हैरान कर दिया है। शुरुआत में इसे एक दुखद हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। आरोप है कि केतन की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई। इस घटना ने रिश्तों में भरोसे, प्यार और विश्वास को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर सभी लोग रिएक्ट कर रहे है। इस बीच हिना खान (Hina Khan) ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी राय दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?)

hina khan post new

हिना खान का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

हिना खान का फूटा गुस्सा

केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 जून को सिया केतन को पुणे के लोहागढ़ किले पर घुमाने ले गई, जहां कथित तौर पर सिया और उसके बॉयफ्रेंड ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। परिवार को बताया गया कि ट्रेकिंग के दौरान केतन का पैर फिसल गया था, हालांकि अंतिम संस्कार के बाद जब परिवार दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा, तो उन्हें शक हुआ कि वहां से किसी का यूं ही गिर जाना आसान नहीं था। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज के समय में सच बोलना और सच सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हो जाते हैं। हिना ने कहा कि अगर सिया सच बता देती, तो एक मासूम की जान बच सकती थी।

काफी एक्टिव रहती हैं हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हिना खान का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। हिना खान ने एक से एक टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नाम शामिल है। इसके अलावा हिना खान ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी धमाल मचाया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article