टीवी मसाला

'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?

Shilpa Shinde Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

शिल्पा शिंदे का फूटा गुस्सा/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Shilpa Shinde Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शिंदे ने 9 साल पहले गुस्से में 'भाभीजी घर पर' के प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप लगाया था। अब उन्होंने खुद सच मान लिया है। इस मामले पर सभी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने भी अब चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने इस चीज को गलत बताया है और शिल्पा को फटकार लगाई है। इस बीच शिल्पा शिंदे ने भी हिना खान को तगड़ा जवाब दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'ये बहुत शर्मनाक है...'- Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़)

शिल्पा शिंदे का फूटा गुस्सा

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक बड़े खुलासे किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि सालों पहले भाभीजी घर पर हैं सीरियल छोड़ते समय उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, वे पूरी तरह झूठे थे। इस बात को मानने के बाद टीवी इंडस्ट्री में फिर से बहुत बहस छिड़ गई है। जब हिना खान ने शिल्पा के इस कबूलनामे पर नाराजगी जताई और इसे शर्मनाक बताया, तब शिल्पा शिंदे ने भी जवाब दिया। बिना हिना खान का नाम लिए शिल्पा ने कहा, 'लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी कमाना कब बंद करेंगे? पता नहीं। लेकिन चलती ट्रेन में मत चढ़िए, वरना आपको चोट लग जाएगी।' शिल्पा ने आगे कहा, 'पब्लिसिटी पाने के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं, अपने घर में हुई मौतें हैं, फिर आपको शिल्पा शिंदे की क्या जरूरत पड़ गई?' शिल्पा शिंदे के इस बयान पर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग समझ रहे हैं कि शिल्पा, हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी और उनके पिता की मौत का इशारा कर रही थीं।

शिल्पा शिंदे ने कही ये बात

शिल्पा शिंदे ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वे अब झूठ के बोझ को और नहीं सहन कर पा रही थीं, इसलिए सच बोल दिया। उन्होंने कहा, 'उस समय अगर प्रोड्यूसर्स ने मेरा साथ दिया होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। नौ साल बाद भी मैंने काम किया। किसी ने मुझे सच बोलने के लिए नहीं कहा। लेकिन मैं एक लड़की के पिता और एक औरत के पति के लिए खड़ी हुई हूं, क्योंकि मैंने झूठ बोला था।'शिल्पा ने यह भी कहा कि अगर उनके झूठे आरोपों की वजह से संजय कोहली को जेल जाना पड़ता, तो आज वे खुद को दोषी मानतीं और जेल जाने के लिए भी तैयार होतीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article