Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। फैंस शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट और टर्न्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की तिगड़ी फैंस को बेहद पसंद है। तीनों नें अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो में सिर्फ लीड एक्टर्स ही नहीं सपोर्टिंग रोल भी शानदार काम कर रहे हैं।
शो की लीड एक्टर्स आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले दोनों ने एक- दूसरे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो किया था। अब खबरें है कि दोनों ने एक- दूसरे के साथ की सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए है। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, आयशा ने नील भट्ट को भी अनफॉलो कर दिया है।
आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में है कोल्ड वॉर
शो की शुरुआत में आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच सब कुछ ठीक था। दोनों एक- दूसरे के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते थे। बाद में दोनों ने एक- दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया। हालांकि नील ने अभी तक आयशा को अनफॉलो नहीं किया है। दोनों की सोशल मीडिया पर एक -दूसरे के साथ कई फोटोज और वीडियोज है।
गुम है किसी के प्यार में की स्टोरी लाइन की बात करें तो सई, सत्या और विराट की जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। सई और सत्या के भले ही शादी हो गई है। लेकिन सई अभी विराट और उसके परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। वहीं, सत्या को लगता है कि ये सिर्फ नाम की शादी है। सई इस रिश्ते को नहीं मानती है।
