टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: विजेंद्र और अंबा को मिलाने के लिए एक होंगे विराट- सई, शो में आया धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 1, 2023, 12:10 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 01st June 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई, विराट और सत्या की जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। सई विराट के सामने विजू काका की बीमारी के बारे में बताती हैं। विजू काका के बारे में जानकर विराट को भी शॉक लगता है।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 01st June 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। सई के विजू काका के आने से अधिकारी हाउस में हंगामा हो जाता है। अंबा इतने साल बाद सत्या के पिता को देखकर शॉक हो जाती हैं। वो सई से कहती हैं कि तुम उन्हें यहां से जल्द से जल्द भेज दो। मैं नहीं चाहती हूं कि सत्या को उसके पिता के सच पता चले। सई विजू काका के कुछ टेस्ट करवाती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि विजू काका को ब्रेन ट्यूमर हैं। उनकी सर्जरी करवानी होगी।

सई विजू काका के बारे में जानकर काफी इमोशनल हो जाती है। वो चाहती हैं कि विजू काका को सच बता दें लेकिन उसमें हिम्मत नहीं होती है। विराट सई को इस तरह से परेशान देखकर उसे संभालने की कोशिश करता है। सई विराट को विजू काका के बारे में बताती हैं। विराट कहता है कि तुम मेरे साथ चलना मैं बता दूंगा।

सई विजू काका कुछ भी नहीं बता पाती है। वहीं, विजू काका सई से कहते हैं कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सच्चा प्यार नसीब होता है। मुझे इस बात का एहसास बहुत देर से हुआ। इस दौरान सई को विराट की याद आती है। दूसरी तरफ सत्या सई को इंप्रेस करने के लिए प्लान बनाता है।

सई और विराट फिर होंगे साथ

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई और विराट मिलकर प्लान बनाते हैं कि वो अंबा और विजू काका को एक -बार फिर एक करके रहेंगे। सई चाहती हैं कि विजू काका अपने आखिरी समय में अंबा से मिले और अपनी दिल की बात कहें। क्या अंबा अपने एक्स लवर की बीमारी के बारे में जानकर हैरान हो जाएगी। अंबा आज भी अपने पहले प्यार को नहीं भूला पाई।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article