टीवी मसाला

GHKKPM: रिलेशनशिप में है करिश्मा - मोहित! एक्ट्रेस ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 1, 2023, 11:27 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में फेम विवान और स्नेहा भावसार सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस खबर पर स्नेहा भावसार ने रिएक्ट किया है। स्नेहा ने कहा, विवान और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Fame Sneha and Vivaan

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आए दिन चर्चा में रहता है। फिर चाहे वो स्टार कास्ट शो छोड़ने वाले हो। सेट पर एक- दूसरेसे अनबन होने से लेकर को स्टार्स के बीच में प्यार होना हो। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि गुम है किसी के प्यार में फेम विवान वी वर्मा और स्नेहा भावसार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। स्नेहा भावसर और विवान शो में मोहित और करिश्मा का रोल प्ले कर रहे हैं। स्नेहा ने अपने रिलेशनशिप पर बात की है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो विवान को डेट नहीं कर रही हैं।

स्नेहा ने इन खबरों को अफवाह बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस खबर की वजह से मेरे परिवार पर काफी प्रभाव पड़ा है। मैं समझती हूं कि अगर आप ऑन स्क्रीन कपल का रोल प्ले करते हैं तो फैंस को लगता है कि हमारे बीच में भी कोई रिलेशनशिप है। ये सच नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका परिवार बहुत ही रूढ़िवादी सोच के है और इससे मेरे परिवार पर काफी प्रभाव पड़ा है।

विवान को डेट नहीं कर रही हैं स्नेहा

स्नेहा ने बताया कि इतना ही नहीं मेरे स्कूल के दोस्त भी इस बारे में पूछ रहे हैं। मैं सभी को बता रही हूं कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि मीडिया को समझना चाहिए कि इस तरह की खबर से हमारी पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं और विवान सेट पर अच्छे दोस्त है। मैं उसके साथ बहुत कंफर्टेबल हूं। मैं विवान के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हूं। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उसे डेट कर रही हूं। हम दोनों बस अच्छे दोस्त है। सेट पर हम दोनों एक- साथ बहुत मजाक मस्ती करते हैं। शो की बात करें तो मेकर्स जल्द जेनरेशन लीप लाने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article