टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और एमसी स्टैन के झगड़े पर भड़के गौहर खान से लेकर राहुल वैद्य तक, जानें किस ने क्या कहा..

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2022, 01:52 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में एक बार फिर एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और शालीन भनोट के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। एमसी स्टैन और शालीन का झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया। इस झगड़े पर अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने ट्वीट कर अपनी राय दी है।

Image

gauahar khan and rahul vadiya (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में एमसी स्टैन (MC Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया। दोनों की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। इस शो को फैंस के साथ - साथ कई सेलेब्स भी बारीकी से फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं, वो घर के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। एमसी स्टैन और शालीन के झगड़े पर गौहर खान (Gauhar Khan), उर्वशी ढोलकिया, देवोलीना भट्टाचार्या, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने रिएक्ट किया है

गौहर खान और राहुल वैद्य बिग बॉस का लगभग हर एपिसोड देखते हैं। खुद बिग बॉस ने भी एमसी स्टैन और शालीन भनोट के झगड़े पर दोनों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए क्लास लगाई। गौहर खान ने शिव के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा, शिव ने जानबूझकर शालीन को आकर धक्का दिया और गला पकड़ने की कोशिश की। क्या शिव को बाहर नहीं होना चाहिए? शालीन ने कुछ गलत नहीं किया। उसे एमसी स्टैन ने बिना किसी कारण के गाली दी। उसी भाषा बहुत खराब है। ये पूरा ग्रुप बुली करने वालों का है।

बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने ट्वीट कर कहा, आज कल बिग बॉस देखने से ज्यादा.... बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स के ट्वीट देखने में मजा आता है... लोल साले कुछ भी कमेंट करते हैं।

राहुल वैद्य ने ट्वीट कर लिखा, मैं मां बहन की गाली देने के खिलाफ हूं। जितनी भी गाली देनी है कंटेस्टेंट को दो, उसको जो कहना है कहो, उसकी मां और बहन शो का हिस्सा नहीं है।

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट उर्वशी ढोलकिया ने भी ट्वीट किया। इसके अलावा देवोलीन भट्टाचार्या ने कहा, प्रियंका और शालीन सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंटे लग रहे हैं और मुझे अर्चना भी अपनी सच्चाई के लिए पसंद है।

सेलेब्स के रिएक्शन पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। हर किसी की इस मुद्दे को लेकर अपनी राय। आज वीकेंड का शुक्रवार एपिसोड में सलमान खान किस कंटेस्टेंट की लगाएंगे क्लास। ये देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article