Exclusive Sudesh Lehri Wife Mamta Reveals She Feels Jealous With Nia Sharma Or Not: टीवी के चर्चित कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से लोगों का खूब दिल जीता है। सुदेश लहरी जल्द ही पत्नी ममता लहरी के साथ 'पति-पत्नी और पंगा' में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इससे पहले सुदेश लहरी 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आए थे, जिसमें उनकी और निया शर्मा की जोड़ी देखने को मिली थी। यहां तक कि सुदेश लहरी को निया शर्मा के साथ जमकर फ्लर्ट करते हुए भी देखा जाता था। पति की इस हरकत को लेकर अब ममता लहरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें सुदेश लहरी को निया शर्मा संग फ्लर्ट करते देख जलन होती थी या नहीं।
'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) का हिस्सा बनने जा रहीं ममता लहरी से सवाल किया गया कि जब सुदेश लहरी, निया शर्मा के साथ फ्लर्ट करते थे तो उन्हें जलन होती थी या नहीं? इसपर उन्होंने जवाब दिया, "जलन नहीं होती है, अच्छा होता है। शुरू से सपोर्ट किया हुआ है कि करो, काम ही ऐसा है। क्यों ऐसा करना कि लड़की के साथ ऐसा क्यों किया, शरारत क्यों की। मुझे अच्छा लगता है, रोजी-रोटी है अपनी।" ममता लहरी ने बताया कि उन्होंने सुदेश लहरी के साथ कभी भी ऐसा बर्ताव नहीं किया। इस बारे में बात करते हुए ममता लही ने कहा, "छोटी उम्र में हमारी शादी हो गई थी। 15 साल की उम्र में।" वहीं सुदेश लहरी ने बताया कि उनकी शादी एक ही दिन में हो गई थी, पता ही नहीं था कि आज उनकी शादी है।"
बता दें कि 'पति-पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) आज यानी 2 अगस्त से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। उनके अलावा शो में हिना खान-रॉकी जायसवाल, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला और कई हिट जोड़ियां किस्मत आजमाती दिखाई देंगी।
