Exclusive Hina Khan And Rocky Jaiswal Supposed To Marry in 2024: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इसी साल 4 जून को शादी रचाई। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं अब हिना खान और रॉकी जायसवाल जल्द ही 'पति-पत्नी और पंगा' शो में अपने प्यार की अग्निपरीक्षा देते नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान हिना खान और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने बताया कि वे दोनों 2024 में ही शादी करने वाले थे। लेकिन उनकी शादी में एक साल की देरी हो गई।
रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने इंटरव्यू में अपनी और हिना खान की शादी के सिलसिले में कहा, "हमने ये किया, क्योंकि पहले ही बहुत देर हो गई ती। हम ये पिछले साल ही करने वाले थे। लेकिन किसी वजह से समय का काफी अंतराल आ गया।" हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 'पति-पत्नी और पंगा' करने की वजह भी साझा की। हिना खान ने इस बारे में कहा, "ये हमारे लिए बच निकलने की प्रक्रिया है। हमें अच्छा लगता है, खुश रहते हैं हम, जब भी किसी शो का हिस्सा रहते हैं। हम उन दिनों को बहुत खुशी-खुशी बिताते हैं। जिंदगी की टेंशन और स्ट्रेस से दूर हो जाते हैं।"
रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने बताया कि उनका और हिना खान का तालमेल आध्यात्मिक और आंतरिक स्तर पर है। रॉकी ने इस सिलसिले में कहा, "हमारा तालमेल बहुत ही आध्यात्मिक और आंतरिक स्तर पर है। हमें ये तक नहीं पता और न ही हमने कभी भी एक-दूजे से पूछा है कि आपका पसंदीदा कलर क्या है? मुझे नहीं पता कि हम कितने अच्छे साबित हो सकते हैं।" वहीं हिना खान ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हम वो कपल नहीं हैं कि मुझे इसके बारे में सबकुछ पता है। मैं इसका परफेक्ट कलर बता दूंगी या इसको खाने में क्या पसंद है, बता दूं। हम इसकी परवाह नहीं करते। मुझे पता नहीं है कि उन्हें क्या पसंद है और उन्हें मेरा पता नहीं है।"
